मोनाको ग्रां प्री - हारी बाजी जीतकर की हम्पी नें शुरुआत
04/12/2019 -भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी कोनेरु हम्पी नें एक बार फिर अपनी जबरजस्त जुझारू क्षमता का परिचय देते हुए रूस की गुनिना वालेंटीना के खिलाफ काले मोहरो से खेलते हुए एक लगभग हारी हुई बाजी को पलटते हुए मोनाको महिला ग्रां प्री की बेहतरीन शुरुआत की और शुरुआती बढ़त हासिल कर ली । आपको बता दे की कोनेरु इससे पहले रूस मे हुई महिला ग्रां प्री का पहला पड़ाव जीत चुकी है और इस समय 160 अंक लेकर फीडे महिला कैंडीडेट मे पहुँचने की दौड़ में सबसे आगे बनी हुई है और अगर वह यहाँ भी खिताब जीतती है तो उनका अगले वर्ष होने वाले फीडे कैंडीडेट में खेलना तय हो जाएगा । भारत की दूसरी शीर्ष महिला खिलाड़ी हरिका द्रोणावल्ली नें ड्रॉ खेलते हुए प्रतियोगिता की शुरुआत की । पहले दिन हम्पी जीतने वाली एकमात्र खिलाड़ी रही । पढे यह लेख