राष्ट्रीय U-11 : दक्षिण अरुण और अनुपम खिताब की ओर
21/11/2019 -अखिल भारतीय शतरंज संघ से संबंद्ध दिल्ली शतरंज संघ के तत्वावधान में नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के केडी जाधव हाल में चल रही राष्ट्रीय अण्डर-11 चैम्पियनशिप अब अपने समापन के करीब पहुँच गयी है 9 चक्रों की समाप्ति के बाद नन्हे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता को पूरे रोमांच पर पहुंचा दिया है। ओपन वर्ग में 28वीं सीटेड तमिलनाडु के दक्षिण अरूण(1644) बेहरीन खेल से अपने प्रतिद्धद्धियों को अपनी चालों की चक्रव्यूह में फंसाकर अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज हो गए है और अपराजित रहते हुए 8.5 अंक अर्जित कर लिए है। वहीं बालिका वर्ग में टॉप सीटेड अनुपम श्रीकुमार का विजय रथ शतरंज की बिसात पर सभी प्रतिद्धद्धियों को पछाड़ कर सरपट भाग रहा है। 9 चक्रों की समाप्ति पर अनुपम ने नाबाद रहती हुई 8.5 अंक बनाकर बढ़त पर बनी हुई है । दोनों खिलाड़ियों नें साफ एक अंक की बढ़त हासिल कर ली है और ऐसे मे वह दोनों खिताब की दौड़ में सबसे आगे निकल गए है । पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट