सुपरबेट रैपिड:आनंद की वापसी ,अरोनियन से जीते
08/11/2019 -रोमानिया के बुकारेस्ट में चल रहे ग्रांड चेस टूर का हिस्सा सुपरबेट रैपिड और ब्लिट्ज़ में रैपिड टूर्नामेंट के दूसरे दिन भारत के विश्वनाथन आनंद के लिए पहला ही राउंड बड़ी हार लेकर आया और उक्रेन के अंटोन कोरोबोव के हाथो आनंद लगभग एकतरफा मैच हार गए ऐसा लगा की आनंद की अच्छी शुरुआत जैसे पीछे छूट गयी पर अगले हो राउंड में मद्रास टाइगर नें एक बार फिर ठीक वैसा ही किया जैसा वह हमेशा करते है मतलब जोरदार वापसी ,अगले राउंड में उन्होने अर्मेनिया के लेवान अरोनियन को बेहद आकर्षक हाथी और घोड़े के एंडगेम में पराजित करते हुए प्रतियोगिता में अपनी तीसरी जीत दर्ज की ,छठे राउंड में आनंद नें काले मोहरो से अनीश गिरि से ड्रॉ खेला। खैर दूसरे दिन के राजा रहे अंटोन कोरोबोव जिन्होने आनंद और वेसली सो जैसे दिग्गजों को पराजित करते हुए 9 अंको के साथ एकल बढ़त हासिल कर ली । अनीश गिरि 8 अंक के साथ दूसरे तो आनंद ,करूआना 7 अंको के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर चल रहे है । पढे यह लेख