ग्रांड स्विस - वांग हाउ विजेता बनकर पहुंचे कैंडीडेट !
22/10/2019 -फीडे ग्रांड स्विस का खिताब चीन के वांग हाऊ नें जीतकर सभी को चौंका दिया और बड़ी बात यह खिताब उन्होने कार्लसन और करूआना की मौजूदगी मे अपने नाम किया । अंतिम दो राउंड में पहले आनंद और फिर डेविड हावेल को हराकर उन्होने फीडे कैंडीडेट में जगह बना ली और चीन के दूसरे खिलाड़ी बन गए जो फीडे कैंडीडेट खेलेंगे । इस प्रतियोगिता के समापन के साथ भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद का फीडे कैंडीडेट में पहुँचना अब संभव नहीं होगा । तकनीकी तौर पर सिर्फ पेंटाला हरिकृष्णा अगली दोनों ग्रांड प्रिक्स जीतकर कैंडीडेट में जगह बना सकते है पर फिलहाल यह काफी मुश्किल रास्ता नजर आता है । विदित गुजराती टूर्नामेंट का अच्छा अंत करने में सफल रहे और भारतीय खिलाड़ियों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 12 वे स्थान पर रहे । पढे यह लेख