मोनाको ग्रां प्री - हम्पी के पास आखिरी मौका !
14/12/2019 -मोनाको में ठीक इसी समय भारत की कोनेरु हम्पी रूस की आलेक्सन्द्रा गोरयाचकिना से अंतिम निर्णायक मुक़ाबला खेल रही है और अगर वह यह मुक़ाबला जीत सकी तो खिताब भी जीत सकती है । पिछले दो राउंड में कोनेरु हम्पी को उम्मीद के विपरीत परिणाम मिले और जहां उनसे दोनों मुक़ाबले जीतने की उम्मीद थी पिछले दो राउंड में हम्पी के पास सिर्फ आधा अंक आया इसका परिणाम यह रहा की वह दूसरे स्थान पर सरक गयी और रूस की गोरयाचकिना नें एक अंक की बढ़त हासिल कर ली । पर अच्छी बात यह हुई की हम्पी के सामने आखिरी राउंड में सामने है गोरयाचकिना तो देखे क्या हुआ राउंड 10 में और अभी का लाइव मुक़ाबला