उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक बने भोपाल इंटरनेशनल के विजेता ,भारत के वेंकटेश रहे उपविजेता
29/12/2019 -मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वर्ष 2019 के मध्य भारत के सबसे बड़े टूर्नामेंट "भोपाल इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट का समापन उज्बेकिस्तान के 17 वर्षीय ग्रांड मास्टर याक़ूबबोएव नोदिरबेक के विजेता बनने के साथ हो गया । पूरी प्रतियोगिता में वह अविजित रहे । भोपाल इंटरनेशनल नें अब तक का सबसे रोमांचक अंत देखा जब सभी 10 राउंड के बाद 6 खिलाड़ी 8 अंको पर पहुँच गए । अंततः टाईब्रेक अंको के आधार पर रैंकिंग तय हुई । भारत के शीर्ष खिलाड़ी और पांचवे वरीय एम आर वेंकटेश नें उपविजेता का स्थान हासिल कर भारत को गौरान्वित किया । प्रतियोगिता के पुरुष्कार वितरण में भारत सरकार के खेल सचिव राधेश्याम जुलानिया नें आकर सभी का उत्साह बढ़ाया तो पुरुष्कार वितरण में अखिल भारतीय शतरंज संघ के सभी पदाधिकारी भी एक साथ नजर आए । पढे यह लेख