कौन बन पाएगा COB 3 का विजेता ? फैसला होगा आज
21/11/2020 -हास्य के माहिर खिलाड़ी "कोमेडियन ऑन बोर्ड" पर शतरंज मे खुद को बेहतर साबित करने मे लगे हुए है और यकीन मानिए हास्य ,रोमांच और रहस्य के साथ साथ शतरंज के बेहतरीन दाँवपेंच से भरा यह टूर्नामेंट लाखो लोगो को अपनी और खीच रहा है पहले दो दिन के मुक़ाबले के बाद देश दुनिया के जाने माने 32 हास्य के माहिर खिलाड़ियों के बीच नॉक आउट आधार पर हुए शतरंज के मुकाबलों मे तीन राउंड की ज़ोर आजमाइश के बाद अब सिर्फ 4 खिलाड़ी बाकी रह गए है । पिछले बार के विजेता अनिर्बान दास गुप्ता के अलावा वैभव सेठिया , जोएल डिसूजा और इस पूरे विशाल कार्यक्रम के आयोजक कॉमिकस्तान विजेता रहे समय रैना भी तमाम मुश्किलों को पार करते हुए सेमी फ़ाइनल मे पहुँच गए है । आज सेमी फाइनल और फाइनल दोनों मुक़ाबले खेले जाएँगे ! पढे यह लेख और गोता लगाए हास्य और शतरंज के रोमांच मे ...