सुपर जूनियर्स कप : प्रग्गा ,रौनक की आसान जीत
07/12/2020 -सुपर जूनियर्स कप शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहले राउंड के बचे हुए आठ मुक़ाबले खेले गए और अब इससे प्री क्वाटर फाइनल का रास्ता तय हो गया है । पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी रोमांचक शतरंज मुक़ाबले देखने को मिले प्रग्गानंधा और रौनक जहां बिना किसी हार के दूसरे राउंड मे पहुँचने मे कामयाब रहे तो आर्यन चोपड़ा और अर्जुन एरगासी एक हार के बाद वापसी करने मे कामयाब रहे । अन्य खिलाड़ियों मे राहुल श्रीवास्तव , इनियन पी , अर्जुन कल्याण ,और रथनवल भी दूसरे पड़ाव पर पहुँचने मे कामयाब रहे । अब जबकि अंतिम 16 खिलाड़ी बाकी है तो प्री क्वाटर फाइनल मे ही हमें कई दिलचस्प और कड़े मुक़ाबले देखने को मिलेंगे । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर आज भी कुछ खास मुकाबलो का सीधा प्रसारण किया गया । पढे यह लेख