NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

विदित चैस टूर QF - अर्जुन नें प्रग्गानंधा को किया बाहर

06/03/2021 -

रोड टू मेल्टवाटर विदित टूर शतरंज चैंपियनशिप भारतीय शतरंज के दो बेहतरीन ग्रांड मास्टर और भविष्य की बड़ी उम्मीद आर प्रग्गानंधा और अर्जुन एरिगासी के बीच कल रात हुए मुक़ाबले मे अर्जुन नें प्रग्गानंधा को पराजित करते हुए सेमी फाइनल मे प्रवेश कर लिया है जहां  उनका सामना गुकेश डी से होगा जो की  मित्रभा गुहा को मात देते हुए  सेमी फाइनल मे प्रवेश  करने  मे सफल रहे । अन्य दो सेमी फाइनल मे एसएल नारायनन नें विसाख एनआर को तो आरोण्यक घोष नें हर्षा भारतकोटी को पराजित करते हुए अगले दौर मे जगह बनाई ।अब सेमी फाइनल मे एसएल नारायनन डी गुकेश से तो अर्जुन एरिगासी आरोण्यक घोष से मुक़ाबला खेलेंगे । पढे यह लेख 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

विदित चैस टूर QF - अर्जुन और प्रग्गानंधा में होगी टक्कर

05/03/2021 -

भारतीय शतरंज जगत के दो बेहतरीन ग्रांड मास्टर आर प्रग्गानंधा और अर्जुन एरिगासी आज चैम्पियन चैस तौर के आगामी पड़ाव इंडियन ओपन मे जगह बनाने के लिए विदित टूर आपस मे क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे ज़ोर आजमाइश करते नजर आएंगे और अब देखना होगा की इनमें से कौन सेमी फाइनल मे जगह बनाता है । प्री क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे दो बड़े उलटफेर देखने को मिले जब पाँच बार के कॉमनवैल्थ चैम्पियन अभिजीत गुप्ता को आरोण्यक घोष नें तो , हर्षा भारतकोठी नें खिताब के प्रबल दावेदार रौनक साधवानी को मात देते हुए अगले दौर मे जगह बना ली । देखना होगा की आज अब कौन चार खिलाड़ी सेमी फाइनल मे अपनी जगह पक्की करते है । पढे यह लेख 

सिंगल विंडो रजिस्ट्रेशन - एआईसीएफ़ का बड़ा कदम

04/03/2021 -

जब भी कोई नया खिलाड़ी शतरंज से जुड़ता है तो उसे यह बात सबसे पहले परेशान करती है की कैसे वो जिला संघ , राज्य संघ और फिर अखिल भारतीय शतरंज संघ से पंजीकृत हो सकता है । अधिकतर लोग इस पूरी प्रक्रिया का कभी हिस्सा नहीं बन पाते क्यूंकी आज भी जिला स्तर से लेकर विभिन्न  स्तर तक जानकारी और सक्रियता का अभाव सामने आता है । हालांकि अब ऐसा लगता की इस बड़ी बाधा को हल निकाल लिया गया है । अखिल भारतीय शतरंज संघ के नए कार्यकाल मे लगातार कुछ बड़े निर्णय लिए जा रहे है और खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन से जुड़ा एक बड़ा निर्णय 1 अप्रैल से लागू कर दिया जाएगा । दरअसल एक ही बार मे खिलाड़ी जिला स्तर से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पंजीकृत हो जाएगा आखिर कैसे होगा यह सब आइये जानते है इस लेख मे

क्वीन्स गेंबिट को मिला गोल्डन ग्लोब अवार्ड

02/03/2021 -

पिछले वर्ष आई शतरंज पर पूरी तरह से समर्पित टीवी सीरीज क्वींस गेंबिट को दुनिया भर मे ना सिर्फ सराहा गया बल्कि भरपूर देखा गया , शतरंज कभी ना देखने वालों नें भी इसके माध्यम से खेल का रोमांच अनुभव किया ,भारत मे भी नेटफ्लिक्स की यह सबसे ज्यादा देखे जाने वाली सीरीज रही । खैर ताजा घटनाक्रम यह है की क्वीन्स गेंबिट को 78वे गोल्डन ग्लोब अवार्ड मे सर्वश्रेष्ठ टीवी लिमिटेड सीरीज का विजेता घोषित किया गया है जबकि इसमें बेथ हारमोन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अन्या टेलर जॉय को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान दिया गया । प्रतिष्ठित टीवी अवार्ड्स मे शतरंज पर बनी फिल्म को सम्मान मिलना खेल के लिए एक अच्छी बात है । पढे यह लेख 

मार्च फीडे रेटिंग - अनीश गिरि की टॉप 10 में वापसी

01/03/2021 -

पिछले माह हुए टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप का असर आज जारी हुई फीडे रेटिंग लिस्ट में साफ तौर पर नजर आ रहा है , विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन का सिंघासन नुकसान के बावजूद अभी तो सुरक्षित नजर आता है पर नंबर 2 पर काबिज करूआना से उनका फासला पहले से कम तो हो रहा है । अनीश गिरि नें विश्व टॉप 10 में एक बार फिर वापसी की है और वह सातवे स्थान पर पहुँच गए है । भारतीय खिलाड़ियों में सिर्फ पेंटाला हरिकृष्णा 1.5 अंको के नुकसान के साथ 21 वे स्थान पर है जबकि कोई भी मैच ना खेलने की वजह से विश्वनाथन आनंद 17 वे तो विदित 29वे स्थान पर बने हुए है जबकि महिला वर्ग मे कोनेरु हम्पी का तीसरा और हरिका द्रोणावल्ली का दसवां स्थान कायम है । पढे यह लेख 

देखे जादूगर मिखाइल ताल का कमाल !

28/02/2021 -

आठवे विश्व शतरंज चैम्पियन मिखाइल ताल को आज भी  कई मौजूदा दिग्गज खिलाड़ियों से ज्यादा लोकप्रियता हासिल है और उनके हर मुक़ाबले हमें कुछ खास सिखाते है , उन्हे आक्रमण का राजा तो कहा ही जाता रहा है उनके लिए शतरंज के जादूगर सरीखे शब्द भी इस्तेमाल किए जाते रहे ,जाहिर है ऐसे मे उनके खेले कई मुक़ाबले आज के युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन नजीर है । तो हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर मिखाइल ताल के खेल से कुछ खास बातों को ध्यान मे रखकर एक विडियो सीरीज शुरू की गयी है जिसमें हम उनके खेल से कई बारीक बाते सीखने की कोशिश कर रहे है । देखे यह विडियो सीरीज और पढे यह लेख 

लेवोन अरोनियन नें बदला देश अब यूएस से खेलेंगे

26/02/2021 -

कुछ वर्षो पहले जब वेसली सो फिलिपींस तो फबियानों करूआना इटली छोड़कर यूनाइटेड स्टेट्स और अमेरिका की टीम मे शामिल हुए तो दुनिया भर मे इसकी खूब चर्चा हुई क्यूंकी टीम अमेरिका अचानक से दुनिया की सबसे मजबूत टीम मे से एक बन गयी और इसका असर दिखा 2016 मे बाकू मे आयोजित हुए 42 वे शतरंज ओलंपियाड मे जहां अमेरिका नें 40 वर्षो के बाद स्वर्ण पदक हासिल कर लिया और 2018 बातुमि मे वह दूसरे स्थान पर रहे । पर अब टीम मे एक बड़ा नाम और जुड़ गया है दुनिया को चौंकाते हुए अर्मेनिया को तीन ओलंपियाड स्वर्ण दिलाने वाले लेवोन अरोनियन नें भी अब अमेरिकन झन्डा अपने हाथ मे ले लिया है जी हाँ अब विश्व नंबर 5 लेवोन अरोनियन अर्मेनिया नहीं यूएसए से खेलते नजर आएंगे और ऐसे मे अगर यूएसए एक अपराजेय टीम नजर आने लगी है । पढे यह लेख ... 

नो केसलिंग चैस में आनंद और क्रामनिक मे होगी टक्कर

24/02/2021 -

विश्व शतरंज के इतिहास मे विश्वनाथन आनंद और ब्लादिमीर क्रामनिक को सबसे बेहतरीन क्लासिकल शतरंज खिलाड़ियों मे से एक माना जाता है रूस के क्रामनिक को जहां दिग्गज कास्पारोव को हराकर विश्व चैम्पियन बनने का गौरव हासिल है तो भारत के आनंद नें अलग अलग फॉर्मेट मे विश्व चैम्पियन बनाने का गौरव हासिल है । दोनों के बीच 2008 मे जर्मनी मे हुई विश्व चैंपियनशिप हमेशा एक रोमांचक टूर्नामेंट के तौर पर याद की जाती है  । क्लासिकल शतरंज से सन्यास ले चुके क्रामनिक एक बार फिर आनंद के खिलाफ क्लासिकल शतरंज खेलते नजर आएंगे पर यह होगा खास शतरंज " नो केसलिंग शतरंज " पढे यह लेख 

टेक महिंद्रा कराएगा ग्लोबल चैस लीग – आनंद बने मेंटर 

23/02/2021 -

जब फीडे शतरंज ओलंपियाड चल रहा था उस दौरान शतरंज प्रेमियों नें देखा की किस तरह से शतरंज का खेल अपनी नयी ऊंचाइयों पर जा पहुंचा था और दुनिया भर मे शतरंज के खेल को ज्यादा से  ज्यादा देखा जा रहा था  ऐसे समय मे कई लोगो नें इस खेल मे और ज्यादा संभावना देखी थी और लोग भविष्य मे शतरंज लीग के आयोजन की अपेक्षा कर रहे थे , कुछ दिनो पहले ही अखिल भारतीय शतरंज संघ नें भी वर्ष के अंत तक चैस लीग कराने की प्रतिबद्धता जताई थी पर कल सभी शतरंज प्रेमी अचानक चौंक गए जब खुद पाँच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद नें  महिंद्रा टेक के साथ अपनी साझेदारी मे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर "ग्लोबल चैस लीग" कराने की घोषणा कर दी । क्या यह भारतीय शतरंज जगत के लिए एक बड़ा लम्हा साबित हो सकता है ।पढे यह लेख  

ग्रेंके बैंक बना विश्व कॉर्पोरेट शतरंज चैम्पियन

22/02/2021 -

विश्व शतरंज संघ के द्वारा आयोजित की गयी प्रथम विश्व ऑनलाइन कॉर्पोरेट शतरंज चैंपियनशिप का समापन हो गया और पहले संस्करण की विजेता बनी जर्मनी की ग्रेंके बैंक टीम । बड़ी बात यह की इस टीम के चार सदस्यों मे तीन खिलाड़ी महिला खिलाड़ी और ऐसे मे उनकी यह जीत बेहद खास बन जाती है । ग्रेंके बैंक नें फाइनल मे रूस के एसईबीआर बैंक टीम को दो राउंड के मुक़ाबले मे बेहद रोमांचक अंदाज मे  2-2 और 2.5-1.5 से पराजित किया । पहले मुक़ाबले मे विश्व नंबर 4 इयान नेपोंनियची नें जर्मनी के जॉर्ज मेरर पर जीत दर्ज की तो दूसरे मे उनका मुक़ाबला ड्रॉ हो गया और बस आधे अंक के अंतर से ग्रेंके विजेता बना गया । पढे यह लेख 

फीडे कॉर्पोरेट विश्व चैंपियनशिप - भारतीय उम्मीद समाप्त , एलआईसी और टीसीआई का अच्छा प्रदर्शन

21/02/2021 -

फीडे विश्व कॉर्पोरेट ऑनलाइन शतरंज चैंपियनशिप मे भारत की सभी टीमों की दूसरे दिन विदाई हो गयी और अब बची हुई दुनिया की विभिन्न देशो की टीम प्ले ऑफ के मुक़ाबले खेलेंगी । हालांकि भारतीय टीम मे  एलआईसी इंडिया और टीसीएस चेन्नई काफी हद तक प्रभाव छोड़ने मे कामयाब रही और अपने वर्ग मे तीसरे स्थान पर रही । एलआईसी से इंटरनेशनल मास्टर दिनेश शर्मा और टीसीएस से ग्रांड मास्टर प्रग्गानंधा नें सबसे बेहतर खेल का प्रदर्शन किया । विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और दिग्गज अनीश गिरि की टीम भी अगले दौर से बाहर हो गयी । इस प्रतियोगिता के साथ विश्व शतरंज संघ दिव्यांग और वृद्ध शतरंज खिलाड़ियों की सहायता के लिए फंड भी एकत्रित कर रहा है । पढे यह लेख 

फीडे कॉर्पोरेट विश्व चैंपियनशिप - निहाल नें अनीश से बांटा अंक , प्रग्गा की टीम टॉप पर

20/02/2021 -

फीडे कॉर्पोरेट विश्व शतरंज चैंपियनशिप मे पहले दिन ही भारत के लिए एक बड़ा मुक़ाबला देखने को मिला जब भारत के युवा ग्रांड मास्टर निहाल सरीन जो की अक्षयकल्पा से खेल रहे थे उनका मुक़ाबला नीदरलैंड के अनीश गिरि जो की ओप्तिवर से खेल रहे से हो गया । निहाल नें सफ़ेद मोहरो से बेहद सधा हुआ खेल दिखाते हुए अनीश गिरि को आधा अंक बांटने पर मजबूर कर दिया । निहाल के अलावा प्रग्गानंधा टाटा कंसल्टेंसी चेन्नई के लिए खेलते नजर आए तो उनकी बहन आर वैशाली ऑटोडेस्क के प्रतिनिधित्व कर रही थी । आइये देखते है कैसा रहा पहला दिन इनके लिए पढे यह लेख 

सीखे लंदन सिस्टम हिन्दी चेसबेस इंडिया पर

18/02/2021 -

दुनिया भर मे शतरंज खेलने वालों की तादाद आज के समय मे करोड़ो मे है लेकिन इनमें शौकिया खेलने वाले खिलाड़ी ही अधिकतर है जैसा की हर खेल मे होता है पर अन्य खेलो के उलट शतरंज के खेल मे शौकिया खिलाड़ी भी ठीक उसी तरह से अपने खेल पर काम कर सकता है जिस तरह कोई बड़ा खिलाड़ी । ओपेनिंग खेल के सबसे ज्यादा जरूरी हिस्से मे से एक है और जिनके पास तैयारी का ज्यादा समय नहीं होता वह जल्द से कोई ऐसी ओपेनिंग सीखना चाहता है जिससे उसे खेल मे अच्छी स्थिति बने । लंदन सिस्टम सफ़ेद मोहरो से खेली जाने वाली सबसे पसंदीदा ओपनिंग मे से एक है । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर इसे ओपेनिंग की हर जानकारी पर एक सीरीज शुरू की गयी है जो आपके ज्ञान को और बढ़ाएगी। पढे यह लेख देखे यह ओपेनिंग 

फीडे महिला ग्रां प्री और शतरंज ओलंपियाड भारत मे होगा - अखिल भारतीय शतरंज संघ का निर्णय

17/02/2021 -

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ की नवगठित कार्यकारिणी की वार्षिक आमसभा का आयोजन गत 14 फरवरी को नई दिल्ली मे आयोजित की गयी । इस दौरान कई बड़े निर्णय लिए गए जो की आने वाले भारतीय शतरंज के लिए  बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकते है । भारतीय शतरंज की बहूप्रतीक्षित चैस लीग और चेस इन स्कूल पर अभी सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया है साथ ही बड़े टूर्नामेंट जैसे की महिला ग्रां प्री का भारत मे होना बहुत बड़ी बात है । साथ ही शतरंज ओलंपियाड के आयोजन के लिए भी भारत अब प्रयास करने जा रहा है । साथ ही कई अलग अलग समितियों का निर्माण भी किया गया । पढे यह लेख 

फीडे कैंडीडेट : अप्रैल मे मिलेगा कार्लसन को प्रतिद्वंदी

16/02/2021 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा ? कौन उनसे मुक़ाबला खेलेगा ? क्या कोई और विश्व चैम्पियन बनेगा ऐसा ना जाने कितने सवाल शतरंज प्रेमी या शतरंज के जानकार और इसमें रुचि रखने वाले हर रोज पुछते है और जबाब देना संभव नहीं होता पर अब विश्व शतरंज संघ नें इस पर से पर्दा हटाते हुए अब पिछले वर्ष मार्च मे आधे मे रुक गयी फीडे कैंडीडेट टूर्नामेंट को इस वर्ष 2021 अप्रैल मे कराने की घोषणा कर दी है । तो इसके साथ ही यह तय हो गया है की जल्द ही मेगनस कार्लसन को उनका प्रतिद्वंदी मिल जाएगा । पढे यह लेख 

Contact Us