न्यू इन चैस क्लासिक D2 - प्रग्गानंधा नें राजा को दी मात
26/04/2021 -न्यू इन चैस क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दिन भारत के विदित गुजराती और प्रग्गानंधा के लिए बहुत अच्छे परिणाम तो नहीं लेकर आया और विदित 2 अंक तो प्रग्गानंधा 1.5 अंक ही अपने पहले दिन के स्कोर मे जोड़ सके । हालांकि प्रग्गानंधा की अजरबैजान के दिग्गज खिलाड़ी तैमूर रद्जाबोव पर जीत नें सारा आकर्षण अपनी ओर खीच लिया । प्रग्गानंधा के लिए यह इस टूर्नामेंट मे 2700 से अधिक रेटिंग के खिलाड़ियों पर तीसरी जीत रही सबसे पहले जान डुड़ा और फिर दिग्गज कार्याकिन पर जीत दर्ज कर वह पहले ही टूर्नामेंट को सफल बना चुके है और अब रद्जाबोव पर जीत नें साबित कर दिया है की उनका भविष्य कितना उज्ज्वल है । अब तीसरे दिन सबकी निगाहे इस बात पर रहेगी की क्या विदित और प्रग्गानंधा प्ले ऑफ मे जगह बना संकेंगे पढे यह लेख