फीडे कैंडीडेट R8 - करूआना जीते: समीकरण बदले
20/04/2021 -लंबे इंतजार के बाद आखिरकार फीडे कैंडीडेट का आठवाँ राउंड खेला गया , लगभग 13 माह के ब्रेक के बाद हुआ यह राउंड दर्शको के लिए गज़ब का रोमांच लेकर आया । दो मैच के परिणाम 74 चालों में जीत और हार के तौर पर आए तो दो मैच के परिणाम 28 चालों में अनिर्णीत रहे । सात राउंड के बाद एक साल तक बढ़त बनाए हुए फ्रांस के मकसीम लागरेव को यूएस के फबियानों करूआना नें मात देते हुए टूर्नामेंट को खोल दिया है और अब कौन जीतेगा यह कहना और पेचीदा हो गया है । रूस के नेपो नें नीदरलैंड के अनीश से ड्रॉ खेलकर फिलहाल 5 अंक बनाकर एकल बढ़त हासिल कर ली है और अब आगे यह कैसे जारी रहेगी इस पर सबकी नजर होगी । रूस के युवा खिलाड़ी आलेक्सींकों किरिल की अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक पर जीत भी लंबे समय तक चर्चा में रहेगी । पढे यह लेख