अर्जुन बने टाटा स्टील इंडिया रैपिड विजेता " इस अर्जुन का निशाना सटीक है !
20/11/2021 -अगर आप मेरे शब्दो को कहीं दर्ज करना चाहें तो कर लीजिये ,अर्जुन एरिगासी अगले एक दशक मे भारतीय शतरंज के सबसे बड़े नामों मे से एक होगा और अगर सब कुछ ठीक रहा तो भारत को एक ऐसा खिलाड़ी मिल चुका है जिस पर आप महत्वपूर्ण और बड़े मुकाबलों मे भरोसा कर सकते है । अर्जुन नें चैम्पियन चैस टूर से जो आत्मविश्वास हासिल किया उसका सबसे बड़ा नजारा उन्होने रीगा मे हुए लिंडोरस एबी ताल मेमोरियल मे दिखाया और अब टाटा स्टील इंडिया में उनकी प्रतिभा सबके सामने आ चुकी है उन्हे इस समय प्रशिक्षण दे रहे पाँच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद की मेहनत भी साफ नजर आ रही है , कहते है सफलता का एक सूत्र अनुभव और मेहनत के मिलने से सामने आता है और फिलहाल उसका नाम हम अर्जुन कह सकते है । पढे यह लेख