कार्लसन और विश्व खिताब में अब एक अंक का फासला
09/12/2021 -दुबई में चल रही फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप में दसवें राउंड में पिछले कुछ राउंड से चला आ रहा जीत हार का दौर थम गया और एक आसान ड्रॉ के बाद मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन अपने लगातार पांचवें विश्व खिताब से बस एक अंक दूर रह गए है जो काफी हद तक संभव नजर आ रहा है । चैलेंजर रूस के यान नेपोमिन्सी नें दसवें राउंड में फूँक फूँक का चाले चलते हुए जीतने की कोई इच्छा नहीं दिखाई और वह ड्रॉ से ही संतुष्ट नजर आए और अब उनके सामने अगले चाल मैच में कम से कम 3.5 अंक बनाने की आसाधारण लग रही चुनौती है और अगले दो मैच में परिणाम आना निश्चित नजर आ रहा है । पढे यह लेख