"2900 रेटिंग मुश्किल है असंभव नहीं" - मेगनस कार्लसन
01/01/2022 -जब पिछले दिनो विश्व शतरंज चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें रूस के इयान नेपोमिन्सी को लगभग एकतरफा मुक़ाबले मे हराकर अपना लगातार पाँचवाँ विश्व खिताब हासिल किया तो पूरी दुनिया उनके इस प्रदर्शन पर नजरे लगाई हुई थी और हर शतरंज प्रेमी उनकी वाहवाही कर रहा था और जानना चाह रहा था की वह खुद इस पर क्या सोचते है । ठीक उसके बाद उन्होने जो कहा उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी उन्होने आगे विश्व चैंपियनशिप खेलने की अनिच्छा जताई और कहा की अब उनका लक्ष्य मुख्य तौर पर 2900 रेटिंग हासिल करना है ,हालांकि 2900 रेटिंग हासिल करने के लिए उन्हे हमेशा दावेदार माना जाता रहा है पर पहली बार उन्होने खुद इस पर बात की थी । पोलैंड में सम्पन्न हुई विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कार्लसन के हाथ असफलता लगी पर और उनके दोनों खिताब हाथ से चले गए बावजूद इसके पुरुष्कार वितरण के बाद उन्होने चेसबेस इंडिया के सागर शाह से इत्मीनान से इस विषय पर बातचीत की । पढे यह लेख