Books, Boards, Clocks & More

At ChessBase India Shop

Visit now!

new books banner

ग्रांड फाइनल - नाकामुरा की नाकेबंदी ! फिर जीते

by Niklesh Jain - 17/08/2020

मेगनस कार्लसन टूर के अंतिम पड़ाव ग्रांड फाइनल के मुक़ाबले सभी को रोमांचित कर रहे है । अमेरिका के हिकारु नाकामुरा पहले तीन दिन के बाद 2-1 से आगे चल रहे है और फिलहाल खिताब के बड़े दावेदार नजर आ रहे है । तीसरे दिन उन्होने एक बार फिर विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को पराजित करते हुए यह बता दिया की वह विजेता बनने के लिए ही टूर्नामेंट खेल रहे है और कार्लसन का हर तरह से जबाब देने के लिए तैयार है । बड़ी बात यह भी रही की तीसरे दिन पहला रैपिड जीतकर दिन की शुरुआत करने वाले मेगनस कार्लसन को अंत मे 3.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा । खासतौर पर ब्लिट्ज़ टाईब्रेक के पहले मुक़ाबले मे कार्लसन की मात्र 22 चालों मे हार चौकाने वाली थी । पढे यह लेख 



ग्रांड फ़ाइनल शतरंज – नाकामुरा नें फिर कार्लसन को हराया 

मेगनस कार्लसन शतरंज टूर के ग्रांड फाइनल मे मुक़ाबला बेहद कडा होता जा रहा है और ऐसा साफ लग रहा है की बेस्ट ऑफ 7 दिन का यह मुक़ाबला अब सातवे सीन तक खेला जाएगा । पहले दो दिन के बाद एक एक दिन की जीत के साथ विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन और अमेरिका के हिकारु नाकामुरा के बीच 1-1 के स्कोर के साथ तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ । 

पहले ही रैपिड मे काले मोहरो से राय लोपेज एक्स्चेंज वेरिएशन मे कार्लसन नें नाकामुरा को शानदार हाथी के एंडगेम मे मात देते हुए 45 चालों मे जीत दर्ज की और 1-0 से आगे हो गए और लगा की हमेशा की तरह कार्लसन शायद अब आगे निकल जाएँगे पर दूसरे मैच मे सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए राय लोपेज ओपेनिंग मे उन्होने मात्र 17 चालों मे ड्रॉ खेलकर चौंका दिया । 

तीसरे मुक़ाबले मे एक बार फिर राय लोपेज ओपेनिंग और काले मोहरो से खेल रहे कार्लसन इस बार ऊंट के अंत खेल मे भारी चूक करते हुए मात्र 39 चालों मे हार गए परिणाम स्वरूप स्कोर 1.5-1.5 हो गया चौंथा और अंतिम मुक़ाबला  लंदन सिस्टम ओपनिंग मे हुआ और 45 चालों मे बजाई बेनतीजा रही और इस तरह चार रैपिड के बाद स्कोर 2-2 हो गया ।

 अब बारी थी 5 मिनट के ब्लिट्ज़ टाईब्रेक की जिसमें दो मुक़ाबले हुए । इस बार पहला स्कोर किया नाकामुरा नें उन्होने सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए राय लोपेज ओपनिंग मे मात्र 22 चालों मे कार्लसन को मात देते हुए 3-2 से बढ़त बना ली और अंतिम ब्लिट्ज़ मे कार्लसन नें इंग्लिश ओपनिंग मे 73 चालों तक बहुत कोशिश की पर खेल ड्रॉ रहा और इस प्रकार नाकामुरा नें 3.5-2.5 से तीसरा दिन अपने नाम करते हुए कुल मिलाकर 2-1 से बढ़त बना ली । 

अब सिर्फ चार दिन का खेल बचा है और कार्लसन वापसी करते भी है तो यह साफ है की मुक़ाबला 7 दिन तक चलना लगभग तय ही है 

हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर एक बार फिर खेल का सीधा प्रसारण किया गया 

एक बार हमारे अतिथि के तौर पर इंटरनेशनल मास्टर अनूप देशमुख और इंटरनेशनल मास्टर नूबैर शाह साथ रहे 

 





Contact Us