Books, Boards, Clocks & More

At ChessBase India Shop

Visit now!

new books banner

ग्रांड फाइनल - कार्लसन को दिया नाकामुरा ने झटका

by Niklesh Jain - 15/08/2020

मेगनस कार्लसन लीग के अंतिम और सबसे बड़े पड़ाव ग्रांड फाइनल की शुरुआत कुछ ऐसी हुई है जिससे यह साफ हो गया है की यह बेस्ट ऑफ सेवेन का मुक़ाबला अंत तक रोमांचक बने रहने वाला है  । पहले ही दिन विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन को अमेरिकन दिग्गज हिकारु नाकामुरा नें एक भी बाजी जीतने नहीं दी और 3 ड्रॉ एक जीत के साथ 2.5-1.5 से पहला दिन अपने नाम कर लिया । सिर्फ दूसरे मैच मे ही एक परिणाम आया जो की नाकामुरा के पक्ष मे गया । तो आज अब नजर रहेगी की कैसे मेगनस कार्लसन वापसी करते है या फिर नाकामुरा नें जिस अंदाज मे डुबोव को हराया था वह उसी परिणाम को जारी रखेंगे । पढे यह लेख 



ग्रांड फाइनल शतरंज – कार्लसन को हराकर नाकामुरा नें बनाई बढ़त 

मेगनस कार्लसन ऑनलाइन शतरंज टूर के फाइनल और 1 करोड़ 5 लाख रुपेय के पहले पुरुष्कार के लिए खेले जा रहे ग्रांड फाइनल मे पहले दिन ही विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन को अमेरिका के हिकारु नाकामुरा नें ज़ोर का झटका देते हुए 2.5-1.5 से पहला दिन अपने नाम कर लिया । बेस्ट ऑफ 7 दिन के इस मुक़ाबले मे विश्व चैम्पियन पहले दिन एक मुक़ाबला भी नहीं जीत सके और चार रैपिड का सेट तीन ड्रॉ और 1 हार से खो बैठे । 

पहले मैच मे सफ़ेद मोहरो से खेल रहे नाकामुरा की किंग पान ओपनिंग का जबाब कार्लसन नें सिसिलियन नजडोर्फ से दिया और जोरदार संघर्ष के बीच 49 चालों मे जब सिर्फ विरोधी रंग के ऊंट बचे तो मुक़ाबला ड्रॉ रहे ।

दूसरे मुक़ाबले मे सफ़ेद मोहरो से खेल रहे कार्लसन नें क्यूजीडी एकसेपटेड ओपनिंग मे राजा को केंद्र मे रखकर हटकर खेलते हुए अपना एक्स्चेंज कुर्बान कर दिया पर बाजी उल्टी पड़ गयी और 56 चालों मे उन्हे हार माननी पड़ी और यही सबसे बड़ा परिणाम साबित हुआ

देखे इस मैच का हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर विडियो विश्लेषण 

और 1.5-0.5 से पीछे हुए कार्लसन बहुत ज़ोर लगातार भी अंतिम दोनों मुक़ाबले सिर्फ ड्रॉ कर सके । 

खैर अभी छह दिन का मुक़ाबला बाकी है पर नाकामुरा की इस जीत नें इस फाइनल को वाकई रोमांचक होने की गारंटी तो दे दी है । 

 





Contact Us