Books, Boards, Clocks & More

At ChessBase India Shop

Visit now!

new books banner

लॉकडाऊन ट्रेनिंग : 14वां दिन - सुरक्षित प्यादा !

07/04/2020 -

कोरोना वायरस के कारण 21 दिनों के लॉकडाउन का आज देश मे 14 वां दिन था तो चेसबेस इंडिया द्वारा चल रहे निःशुल्क शतरंज ट्रेनिंग का आज भी आज लगातार 14वां दिन था और आज हमारा विषय था प्रोटेक्टड पासर प्यादे अर्थात मतलब सुरक्षित पासर प्यादे ,मतलब ऐसे प्यादे जिन्हे मारना विरोधी राजा के लिए संभव नहीं होता ऐसे मे जिनके पास भी यह प्यादे होते है अधिकतर उनकी जीत निश्चित होती है तो इस लेख मे आप भी इसे देखे । वही दूसरी ओर आप सभी के सहयोग से हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल अब 12000 सब्सक्राइबर के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है । पढे यह लेख 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

लॉकडाऊन ट्रेनिंग :13वां दिन : सयुंक्त और अलग-2 पासर प्यादे !

06/04/2020 -

आज लॉकडाउन शतरंज ट्रेनिंग का लगातार 13वां दिन था और एक बार फिर आप सभी के साथ मिलकर हमने एक और ट्रेनिंग क्लास को पूरा किया । खैर आज का हमारा विषय था सयुंक्त और अलग-2 पासर प्यादे ! शतरंज मे हमेशा तो हम सयुंक्त प्यादों की ही मजबूत मानते है और अधिकतर स्थिति में एक साथ जुड़े हुए प्यादे ही मजबूत होते है पर कभी कभी राजा के एंडगेम में अलग अलग प्यादे भी कमाल दिखाते है । इसके अलावा आप सभी के सहयोग से कोरोना पीड़ितों के लिए हम जो राशि एकत्र कर रहे है वह लगातार अपने उद्देश्य की प्राप्ति की ओर है आप नें अगर अभी तक अपना नाम 9 अप्रैल को होने वाले चेसबेस इंडिया ब्लिट्ज़ में शामिल नहीं कराया है तो अभी कराये । पढे यह लेख । 

कोरोना असर :नहीं होगा अब ग्रांड चेस टूर 2020

06/04/2020 -

लगता है इस वर्ष शतरंज खिलाड़ियों को दिग्गज ग्रांड मास्टरों को बड़े मुकाबलो में खेलते देखना अब संभव नहीं होगा और कई सारे खेलो के ही तरह शतरंज को भी इसका बड़ा नुकसान उठाना होगा । खैर अब खबर यह है की शतरंज जगत के सबसे बड़े मुक़ाबले मतलब ग्रांड चेस टूर के सभी टूर्नामेंट को वर्ष 2020 के लिए रद्द घोषित कर दिया गया है मतलब अब ग्रांड चेस टूर 2021 में ह खेला जाएगा । जीसीटी के अध्यक्ष पूर्व विश्व चैम्पियन गैरी कास्पारोव नें इस सीरीज को रद्द करने की घोषणा की । इसके साथ ही इस बात की संभावना भी काफी हद तक है की इस सीरीज का पिछले वर्ष पहली बार भारत में हुआ टूर्नामेंट टाटा स्टील मास्टर्स भी अब नहीं खेला जाएगा । पढे यह लेख 

चलिये एक साथ लड़ेंगे कोरोना से : 9 अप्रैल को खेले चेसबेस इंडिया ऑनलाइन ब्लिट्ज़

05/04/2020 -

चेसबेस इंडिया फ़ाउंडेशन एक बार फिर देश में आई एक बड़ी आपदा के समय इस मुश्किल घड़ी में सभी शतरंज परिवार के साथ मिलकर कोरोना वाइरस के खिलाफ प्रधान मंत्री राहत कोष में दान देने के लिए अभियान चला रहा है इसीलिए हम आयोजित करने जा रहे है "लेट्स फाइट कोरोना टुगेदर " मतलब "आओ कोरोना से मिलकर लड़े "ऑनलाइन ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट । आप सभी कुछ ना कुछ राशि दान देकर ना सिर्फ इस अच्छे कार्य में सहभागी बन सकते है बल्कि बड़े दिग्गज खिलाड़ियों से खेलने का मौका पा सकते है । अभी तक विदित गुजराती और कृष्णन शशिकिरण जैसे बड़े नाम इसमें जुड़ चुके है । आइये हम साथ मिलकर कोरोना को हराते है । प्रतियोगिता में कैसे ले भाग उसके लिए पड़े यह लेख 

लॉकडाऊन ट्रेनिंग :12वां दिन :प्यादो का ब्रेकथ्रू

05/04/2020 -

कोरोना के मुश्किल समय के बीच आज लॉकडाउन शतरंज ट्रेनिंग का लगातार आज 12वां दिन था और आज हमने बात की पासर प्यादे की खास स्थिति के बारे मे जब बराबर प्यादे होते हुए भी कोई एक जो पहल कर सके जीत दर्ज कर सकता है । यह एक ऐसी स्थिति जिसका अध्ययन हर शतरंज खिलाड़ी को एक बार करना ही होता है । अब तक बहुत सारे लोगो के ईमेल हमें मिल रहे है और  हमें खुशी है की आप हमारे प्रयास को सराह रहे है । खैर दोस्तो आप चेसबेस इंडिया के कोरोना पीड़ितों के लिए राशि एकत्रित करने में सहयोग करने के लिए अब चेसबेस इंडिया ब्लिट्ज़ मे भी भाग ले सकते है । पढे यह लेख 

लॉकडाऊन ट्रेनिंग :11वां दिन : आउटसाइड पासर

04/04/2020 -

हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर  लॉकडाउन शतरंज ट्रेनिंग का आज लगातार 11वां दिन था और इसके साथ ही हमारी यह निःशुल्क ट्रेनिंग सीरीज अपने आधे से अधिक के पड़ाव को पार कर गयी है । ट्रेनिंग मे आज हमारा विषय था आउटसाइड पासर , और हमने रोजाना टेकटिक्स के अभ्यास के बाद पूर्व विश्व चैम्पियन बॉबी फिशर और महान खिलाड़ी विक्टर कोर्चनोई के खेल से प्यादो की बोर्ड के छोर पर इस स्थिति का अच्छे से आकलन किया और सीखा । इसी के साथ चेसबेस इंडिया कोरोना पीड़ितों के लिए सहायता के एक मुहिम चला रहा है जिसमें आप भी हाथ बटा सकते है । तो अगर आप अभी तक इस ट्रेनिंग से नहीं जुड़े है तो जुड़े हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल से 

लॉकडाऊन ट्रेनिंग 10वां दिन - सिसिलियन का सामना

03/04/2020 -

आज लॉकडाउन शतरंज ट्रेनिंग का 10 वां दिन था और इसके साथ ही अब 21 दिन की ट्रेनिंग में 11 दिन का प्रशिक्षण और बाकी है हमारे सभी देखने वाले हमें काफी ईमेल और सुझाव भेज रहे और उसी के अनुसार हम अपना विषय तय कर रहे है । आज 10वे दिन हमने सिसिलियन डिफेंस पर काम करना जारी रखा और मुख्य रूप से हमने विश्वनाथन आनंद के अलेक्ज़ेंडर मोरोज़ेविच के खिलाफ खेले गए इतिहासिक मुक़ाबले का अध्ययन किया ओर जाना की कैसे सफ़ेद मोहरो से विश्वनाथन आनंद के द्वारा खेला गया यह मैच सिसिलन नजडोर्फ के खिलाफ एक शानदार हथियार हो सकता है । पढे यह लेख 

फीडे को कैंडीडेट टूर्नामेंट आगे बढ़ाना चाहिए था:विदित

03/04/2020 -

भारत के नंबर 2 शतरंज ग्रांड मास्टर और देश के सबसे सक्रिय शतरंज खिलाड़ियों में से एक विदित गुजराती भी इन दिनो अपने घर पर है और कोरोना के चलते कोई टूर्नामेंट नहीं खेल पा रहे पर वह अपने इस समय का उपयोग अपने शौक पूरे करने में बिता रहे है चाहे वह परिवार के साथ रामायण जैसे धारावाहिक का आनंद उठाना हो । साथ ही वह किताबे पढ़कर नए नए व्यायाम के तरीके सीखकर भी वह खुद को मानसिक और शारीरिक तौर पर खुद को मजबूत बना रहे है । पिछले दिनो उन्होने पंजाब केसरी अखबार से बातचीत की और इस दौरान उन्होने अपने खेल से लेकर फीडे कैंडीडेट तक के आयोजन पर अपने विचार रखे पढे यह लेख । 

लॉकडाऊन ट्रेनिंग - आठवाँ और नौवाँ दिन एक्स्चेंज सेक्रीफाइस और सिसिलियन डिफेंस

02/04/2020 -

टोटल लॉकडाउन ट्रेनिंग आज अपने नौवे पड़ाव को पार कर गयी ,हमें लगातार आपके संदेशो को पढ़कर बहुत अच्छा लगता है की आप इसे पसंद कर रहे है और हम इस मुश्किल वक्त मे शतरंज के माध्यम से आपको कुछ जानकारी  दे पा रहे है और आपको कुछ फायदा पहुंचा पा रहे है तो यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है । आठवे दिन की ट्रेनिंग मे हमने लगातार एक्स्चेंज सेक्रीफाइस पर बात की और पाल केरस और विक्टर कोर्चनोई के खेल के जरिये इसकी बारीकियों को सीखा । नौवे दिन हमारी नजर इस बात पर थी की कैसे चेसबेस 15 और चेसबेस अकाउंट की मदद से हम किसी भी ओपेनिंग की मदद से कोई भी ओपेनिंग की तैयारी की जा सकती है , तो आइये पढ़ते है यह लेख 

अप्रैल फीडे रेटिंग - हम्पी का दूसरा स्थान बरकरार

01/04/2020 -

वैसे तो कोरोना वायरस के चलते मार्च माह में शतरंज के अधिकतर टूर्नामेंट रद्द हुए पर फीडे महिला ग्रां प्री और आधे ही हुए फीडे कैंडीडेट के कारण शीर्ष खिलाड़ियों की विश्व रैंकिंग में असर पड़ा है । हालांकि यह रैंकिंग अब आने वाले एक और माह तक या और ज्यादा भी स्थिर रहने के आसार नजर आ रहे है । खैर भारत की कोनेरु हम्पी बिना मैच खेले भी विश्व रैंकिंग मे दूसरे स्थान पर बरकरार है जबकि हरिका नौवे स्थान पर है । 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद अभी भी शीर्ष भारतीय है और 15 वे स्थान पर काबिज है जबकि युवा विदित गुजराती 23 वे तो हरिकृष्णा 27 वे स्थान पर है जबकि इनके अलावा सिर्फ अधिबन भास्करन ही शीर्ष 100 मे शामिल है । पढे रह लेख 

लॉकडाऊन ट्रेनिंग - सातवाँ दिन ::एक्स्चेंज सेक्रीफाइस

31/03/2020 -

तो दोस्तो आज हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर लॉकडाउन शतरंज ट्रेनिंग का सातवाँ दिन था और आज हमने बातचीत की एक्स्चेंज सेक्रीफाइस मतलब विरोधी के ऊंट या घोड़े के बदले अपने हाथी को बदल लेने की चाल की । वैसे तो एक्स्चेंज सेक्रीफाइस का इतिहास 100 से भी ज्यादा पुराना है पर आज भी यह किसी भी मैच में जब सामने आता है तो वह मैच सभी के लिए ना सीखने के लिए बहुत कुछ होता है बल्कि यह दर्शको को भी रोमांचित करता है । हालांकि सबसे ज्यादा चुनौती इस बाद को जानने और समझने की है की आखिर वह क्या स्थिति है जब एक्स्चेंज सेक्रीफाइस देखेंने में आते है और इसे खेलते वक्त खिलाड़ियों की नजर में क्या हासिल करना प्रमुख होता है । आइये पढे यह लेख । 

लॉकडाऊन ट्रेनिंग - छठवाँ दिन - दो हाथी का एंडगेम

30/03/2020 -

कोरोना वाइरस के चलते चेसबेस इंडिया द्वारा जारी 21 दिवसीय लॉकडाउन प्रशिक्षण शिविर का आज छठा दिन था और आज भी हमने डबल रुक ( दो हाथी ) के एंडगेम को ही जारी रखा सबसे पहले कुछ टेक्टिस को हल करने दिया गया और उसके बाद हाथी के एंडगेम पर जानकारी साझा की । इस दौरान चेसबेस इंडिया हिन्दी चैनल पर लाइव के दौरान सैंकड़ों दर्शक जुड़े और अपने सवालों के जबाब जानते रहे । हमने यह भी सुझाव लिए की किस तरह आने वाले दिनो में हम इस प्रशिक्षण में किन विषयों को शामिल कर सकते है । अगर आप अभी तक इससे नहीं जुड़े है तो कल शाम पाँच बजे इसे लाइव देखना ना भूले । पढे यह लेख 

लॉकडाऊन शतरंज ट्रेनिंग 5 दिन में क्या किया ?

29/03/2020 -

जैसा की दोस्तों आप सब जानते है की इस समय देश में और विश्व में चल रही कठिन परिस्थियों में देश में 31 दिन का सम्पूर्ण बंद चल रहा है ऐसे में चेसबेस इंडिया हिन्दी रोज शाम को 5 बजे आपके लिए निःशुल्क शतरंज ट्रेनिंग प्रोग्राम कर रहा है । अब तक 5 दिन की ट्रेनिंग हो चुकी है और अभी भी अगर आपने इसका फायदा नहीं उठाया है तो आप अब तक प्रसारित क्लास को देख सकते है तो बचे हुए 16 दिन की क्लास में शामिल हो सकते है । इस दौरान लाइव चैट के दौरान आप अपने सवाल भी पूछ सकते है । अँग्रेजी भाषा में इंटरनेशनल मास्टर सागर शाह भी लगातार सुबह 9 बजे ट्रेनिंग क्लास ले रहे है । अब तक के सफर में हमने पहले रोजाना टेकटिक्स और ऑनलाइन मैच के फायदे और प्रशिक्षण के तरीके सीखे है तो हाथी के एंडगेम के नुस्खे सीखने पर भी हमारा ध्यान है । पढे यह लेख 

"हम खिलाड़ियों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित कर रहे हैं"- फीडे प्रेसिडेंट आर्कादी द्वारकोविच

27/03/2020 -

"हम सभी खिलाड़ियों की सुरक्षित घर वापसी का इंतजाम कर रहे है यह कहना है विश्व शतरंज संघ के अध्यक्ष  आर्कादी द्वारकोविच का । जैसा की आप सभी जानते है की फीडे कैंडीडेट शतरंज टूर्नामेंट पहले तो कई विवादो के चलते किसी तरह शुरू हुआ और फिर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते रूस सरकार नें जब आज से रूस मे आने जाने वाली सभी विमान सेवाओं को रद्द करने का निर्णय लिया तो फीडे नें अंततः इस टूर्नामेंट को रोकना ही उचित समझा । खैर अब जबकी इस टूर्नामेंट को रोक दिया गया है तो फीडे खिलाड़ियों को भेजने का इंतजाम कर रहा है तो दूसरी और आलोचक फीडे के निर्णयों पर सवाल उठा रहे है ऐसे में फीडे प्रेसिडेंट नें रूस के रूसी समाचार एजेंसी से बातचीत की और कई सवालों के जबाब दिये है । पढे यह लेख 

फीडे कैंडीडेट R7 - मेक्सिम की जीत से बढ़ा रोमांच पर कोरना के चलते टूर्नामेंट रोका गया

26/03/2020 -

मौजूदा समय में विश्व शतरंज का एकमात्र टूर्नामेंट फीडे कैंडीडेट भी कुछ देर पहले ही कोरोना के प्रभाव के चलते रोक दिया गया है । दरअसल रूस सरकार नें 27 मार्च से रूस आने जाने वाली सभी विमान सेवाओं तो रोकने का निर्णय लिया है ऐसे में फीडे नें खिलाड़ियों की सुरक्षित घर वापसी को ध्यान में रखते है फिलहाल टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया है । खैर इससे पहले मेक्सिम लागरेव नें सातवे राउंड में इयान नेपोमनियाची को हराकर सयुंक्त बढ़त हासिल की साथ ही साथ प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया था जबकि तीन अन्य मुक़ाबले ड्रॉ रहे थे । फीडे के अनुसार टूर्नामेंट इसी स्थिति के बाद से मतलब 8 राउंड से 14 राउंड तक इन्ही खिलाड़ियों के साथ खेला जाएगा । पढे लेख 

Contact Us