Books, Boards, Clocks & More

At ChessBase India Shop

Visit now!

new books banner

कार्लसन ऑनलाइन आमंत्रण टूर्नामेंट आरंभ:देखे LIVE

20/04/2020 -

कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर के क्लासिकल शतरंज के मुक़ाबले तो नहीं हो पा रहे पर जैसे ऑनलाइन टूर्नामेंट अपने पूरे शबाब पर है ।  कुछ दिनो पहले ही विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें 2,50,000 डॉलर की ऑनलाइन लीग की घोषणा कर सबको चौंका दिया था । आज से प्रतियोगिता का पहला राउंड शुरू हो गया है और पहले राउंड मे विश्व चैम्पियन और विश्व नंबर 1 मेगनस कार्लसन विश्व नंबर 18 अमेरिका के हिकारु नाकामुरा से भिड़ेंगे तो विश्व नंबर 3 चीन के डिंग लीरेन और कुछ दिनो पहले ही कार्लसन को बेंटर ब्लिट्ज़ के फ़ाइनल मे हराने वाले ईरान के विश्व नंबर 21 अलीरेजा फिरौजा आपस मे खेलेंगे । विश्व नंबर 2 अमेरिका के फबियानों करूआना के सामने होंगे विश्व नंबर 4 रूस के इयान नेपोमनियाची जबकि विश्व नंबर 5 फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव विश्व नंबर 10 अनीश गिरि से मुक़ाबला खेलेंगे । देखे लाइव मुक़ाबला 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

कार्लसन आमंत्रण R1:D2 - मकसीम और करूआना जीते

20/04/2020 -

250000 अमेरिकन डॉलर वाली मेगनस कार्लसन आमंत्रण ऑनलाइन टूर्नामेंट का पहला राउंड अब पूरा हो चुका है और पहले दो दिन के खेल के बाद तीन खिलाड़ी चीन के डिंग लीरेन ,अमेरिका के फबियानों करूआना और फ्रांस के मकसीम लाग्रेव 3 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है जबकि मेगनस कार्लसन जीत के बावजूद 2 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर है जबकि हार के बाद भी 1 अंक के साथ अमेरिका के हिकारु नाकामुरा 1 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है अन्य तीन  खिलाड़ी फीडे के अलीरेजा फिरौजा ,रूस के इयान नेपोमनियाची ,नीदरलैंड के अनीश गिरि खाता नहीं खोल सके है और 0 अंक पर है । दूसरे दिन मकसीम लाग्रेव नें अनीश गिरि को तो फबियानों नें नेपोमनियाची को पराजित किया । पढे यह लेख । 

जन्मदिन विशेष : पूर्व नेशनल चैम्पियन अनुराधा बेनीवाल

20/04/2020 -

उनका सफर एक शतरंज खिलाड़ी के तौर पर शुरू हुआ और राष्ट्रीय सबजूनियर विजेता बनकर उन्होने अपनी प्रतिभा से सभी को परिचित भी कराया ,उनका शतरंज जीवन आगे बढ़ ही रहा था पर वह पढ़ना चाहती थी सो शतरंज से अचानक गायब हो गयी ! आज वह ना लंदन से लेकर भारत में ना सिर्फ शतरंज के प्रचार प्रसार में बेहतरीन भूमिका निभा रही है बल्कि एक शानदार किताब "आजादी मेरा ब्रांड "की लेखिका भी है । हम बात कर रहे है कभी भारत की राष्ट्रीय सब जूनियर चैम्पियन रही अनुराधा बेनीवाल की । वह भारत में बालिकाओं को शतरंज खेल के माध्यम से आत्मनिर्भर और निर्णय लेने काबिल बनाना चाहती है और इसे एक बड़ा बदलाव मानती है । आइये उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनसे चेसबेस इंडिया की बातचीत को पढ़ते है । 

कार्लसन आमंत्रण टूर्नामेंट R1:D1 - अलीरेजा को हरा डिंग लीरेन को शुरुआती बढ़त,कार्लसन नाकामुरा से जीते

19/04/2020 -

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन आमंत्रण ऑनलाइन टूर्नामेंट के पहले राउंड के पहले दिन डिंग लीरेन पूरे 3 अंक अर्जित करते हुए शुरुआती बढ़त हासिल कर ली । पहले दिन सिर्फ दो मुक़ाबले खेले गए जिसमें चीन के डिंग लिरेन नें फीडे के अलीरेजा फिरौजा को चार रैपिड मुकाबलो में 2.5-1.5 से हराते हुए राउंड जीत लिया और इस तरह उनके हिस्से में 3 तो अलीरेजा के हिस्से में 0 अंक आए जबकि दिन का दूसरा मुक़ाबला बेहद रोचक रहा जब नॉर्वे के विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को अमेरिका के हिकारु नाकामुरा को मात देने के लिए अरमागोदेंन मुक़ाबले का सहारा लेना पड़ा ,अंततः कार्लसन 3-2 से जीते तो सही पर राउंड के नियम के अनुसार टाईब्रेक में जीतने की वजह से उन्हे 2 तो नाकामुरा को 1 अंक हासिल हुआ । पढे यह लेख 

सुनील नारायणन नें जीता बुद्धिबल क्रीडा ट्रस्ट ऑनलाइन ब्लिट्ज़ शतरंज का खिताब

17/04/2020 -

बुद्धिबल क्रीडा ट्रस्ट द्वारा प्रायोजित चेसबेस इंडिया ऑनलाइन ब्लिट्ज स्पर्धा का खिताब ग्रांड मास्टर सुनील नारायणन ने अपने नाम कर लिया, उन्होंने कुल 9 राउंड में से 8.5 अंक बनाते हुए यह खिताब हासिल किया । इस दौरान अविजित रहते हुए उन्होने 8 जीत दर्ज की और एक मुक़ाबला ड्रॉ खेला। पुरुष्कार स्वरूप उन्होने 10000 रुपेय भी अपने नाम किए । पिछले माह उन्होंने अपना पहला चेसबेस इंडिया ऑनलाइन टूर्नामेंट मार्च मास्टर्स भी जीता था। उनके ठीक 1 अंक पीछे भारत के ग्रांडमास्टर दीप्तयान घोष और पेरु के एडुयार्डो मार्टिनेज रहे और क्रमशः 5000 ओर 3000 रुपेय के पुरुष्कार अपने नाम किए ।

कार्लसन को हराकर अलीरेजा नें जीता बेंटर ब्लिट्ज़

16/04/2020 -

अगर कोई तेज खेलता हो,पहले से चाल तय कर सकता हो और छोटे छोटे ट्रेप लगा सकता हो तो मुख्यतः इसे क्लासिकल शतरंज में अच्छा नहीं माना जाता पर अगर मुक़ाबला 3 मिनट के ब्लिट्ज़ मुक़ाबले का हो तो यहाँ यह क्षमता आपको विश्व चैम्पियन को हराने में भी मदद कर सकती है ,ऐसा ही कुछ हुआ कल जब चेस24 द्वारा आयोजित बेंटर ब्लिट्ज़ शतरंज के फ़ाइनल में मूल रूप से ईरान के और आजकल फीडे से खेलने वाले अलीरेजा फिरौजा नें मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को 16 ब्लिट्ज़ के फ़ाइनल में 8.5-7.5 से पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया और इसके साथ ही उन्होने कार्लसन के खिलाफ विश्व ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप में मिली हार का हिसाब चुकता कर लिया । पढे यह लेख 

मीर सुल्तान खान - भारत का पहला शतरंज स्टार

15/04/2020 -

विश्व शतरंज में जब भी हम भारत के खिलाड़ियों की बात करते है तो सबसे पहले विश्वनाथन आनंद का नाम आता है और इतिहास में जाकर झाँकने पर मेनुयल अरोन का नाम भी उभर कर सामने आता है पर क्या आप जानते है आजादी के पहले ही एक भारतीय सितारा ऐसा था जिसने 1928 - 1933 के दौर में भारत का नाम दुनिया भर में गौरान्वित किया था ,नाम था मीर सुल्तान खान जिन्होने उस दौर में कापाब्लांका और टार्टकोवर जैसे बड़े नामों को पराजित किया तो अलखाइन जैसे खिलाड़ियों से ड्रॉ खेला । खैर उनकी आज बात करने का उद्देश्य यह है की इंग्लिश ग्रांड मास्टर डेनियल किंग नें सुल्तान खान के उपर 7 वर्षो के शोध के बाद एक किताब लिखी है जो जल्द ही आप भी पढ़ सकेंगे । पढे यह लेख । 

लॉकडाऊन ट्रेनिंग :21वां दिन :आपका ट्रेनिंग प्लान

14/04/2020 -

किसी भी शतरंज खिलाड़ी के लिए जिसने शतरंज खेलना अभी शुरू किया हो या फिर इसका शौक रखते है यही जानना चाहते है की उन्हे अपनी रोजाना की शतरंज ट्रेनिंग किस तरह से आयोजित करनी चाहिए जिससे वह अपने खेल को बेहतर बना सके अपनी शतरंज रेटिंग बेहतर कर सके और इसी पर आज हिन्दी चेसबेस इंडिया लॉकडाउन शतरंज ट्रेनिंग का अंतिम दिन हमने समर्पित कर दिया । लगातार 21 दिन की शतरंज ट्रेनिंग का आज अंतिम दिन था और इस दौरान कोरोना वायरस के चलते देश मे बंद की स्थिति की वजह से घरो मे कैद हमारे शतरंज खिलाड़ियों और दर्शको के लिए हमने इस ट्रेनिंग का आयोजन किया था और इस दौरान आप सबके के प्यार के हम बेहद आभारी है । पढे यह लेख और देखे आज का विडियो भी 

पूर्व विश्व चैम्पियन गैरी कास्पारोव 57 वर्ष के हुए

13/04/2020 -

महानतम शतरंज खिलाड़ियों मे अपना स्थान रखने वाले गैरी कास्पारोव नें आज अपने जीवन के 57 पड़ाव पूरे कर लिए । सन्यास लेने के 15 वर्षो बाद आज भी शतरंज की दुनिया में उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है और अब भी उन्हे चाहने वाले उनके खेलो का अध्ययन कर सीख लेते रहते है । 1985 में वह 22 वर्ष की आयु में विश्व चैम्पियन बनकर शतरंज की दुनिया में तूफान की तरह छा गए थे । पोजिसनल शतरंज के मास्टर कहे जाने वाले अनातोली कारपोव को मात देकर उन्होने विश्व खिताब अपने नाम किया था । फिशर के जाने के बाद जैसे दुनिया को एक और ऐसा आक्रामक खिलाड़ी मिला था जो बोर्ड पर स्थिति को असंतुलित बनाने के लिए प्रख्यात हुआ । चेसबेस की स्थापना में भी उनका योगदान रहा । पढे यह लेख 

लॉकडाऊन ट्रेनिंग :20वां दिन : आनंद,सेमीस्लाव और कास्पारोव से सीखा राजा पर आक्रमण

13/04/2020 -

आज हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर लॉकडाउन ट्रेनिंग का लगातार 20वां दिन था और विषय लगातार दूसरे दिन राजा के उपर आक्रमण पर केन्द्रित था । आज की ट्रेनिंग मे अपने भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद के किलेबंदी कर चुके  राजा के आक्रमण पर आधारित खेल से सीखा तो उसके बाद फ्रेंच डिफेंस मे पूर्व विश्व चैम्पियन वेसली सेमीस्लाव और बोथविनिक के बीच हुए खेल से राजा के केंद्र मे होने की स्थिति मे आक्रमण को समझने की कोशिश की । अंत मे गैरी कास्पारोव के जन्मदिन के मौके पर उनका एक बेहतरीन मैच भी देखा । कल हमारी इस लाइव ट्रेनिंग श्रंखला का अंतिम दिन होगा । पढे यह लेख 

लॉकडाउन ट्रेनिंग :19वां दिन :राजा पर आक्रमण कैसे ?

12/04/2020 -

हर शतरंज खिलाड़ी के लिए राजा पर आक्रमण करना ना सिर्फ सबसे मुख्य उद्देश्य होता है बल्कि यही वह कला है जिसमें हर कोई पारंगत होना चाहता है,क्यूंकी राजा की मात पर सफलता मतलब जीत । पर राजा पर आक्रमण करने के भी कुछ नियम है और यही आज हमारी लॉकडाउन ट्रेनिंग की 19वीं क्लास का विषय था । राजा पर आक्रमण करते समय आपके मोहरो की स्थिति सामने वाले के राजा की स्थिति साथ ही आक्रमण की क्षमता के साथ सामने वाले के बचाव की क्षमता भी मायने रखती है । आज इस विषय को हमने उक्रेन के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी वैसली इवांचुक की एक शानदार जीत से समझा और सीखा आइये देखे यह लेख । 

लॉकडाउन ट्रेनिंग : 18वां दिन : ओल्ड इज गोल्ड

11/04/2020 -

दूसरे विश्व चैम्पियन लास्कर नें जब 1889 में अपने दोनों ऊंटों को कुर्बान करके एक मुक़ाबला जीता तो उन्हे शायद इस बात का अंदाजा नहीं था की उन्होने  यह मैच खेलकर आने वाले सैंकड़ों वर्षो तक भविष्य के  खिलाड़ियों के लिए आक्रमण का आदर्श स्थापित कर दिया है । आने वाले समय में कई खिलाड़ियों नें उनके इस मुक़ाबले से सीखकर कई बेहतरीन मुक़ाबले खेले उसमें से नीमजोविच के खिलाफ 1914 में तराश के द्वारा खेला गया खेल इसका एक बेहतरीन उदाहरण है । कोरोना वायरस के चलते देश भर के चल रहे लॉकडाउन के साथ शुरू हुई चेसबेस इंडिया ट्रेनिंग का आज 18 वां दिन था ।आप सभी के सहयोग से हम यह कार्य सुचारु रूप से कर पा रहे है । पढे यह लेख 

लॉकडाउन ट्रेनिंग : 17वां दिन : क्लासिकल मुकाबले

10/04/2020 -

दुनिया मे हुई हर प्रगति के पीछे हमारे पूर्वजो के द्वारा की गयी शुरुआत ही आज की हमारी सफलता का कारण है ,ठीक वैसे ही शतरंज मे पूर्वजो द्वारा खेले गए मुक़ाबले हमारी आज की शतरंज की समझ और ज्ञान के पीछे है । कोरोना वायरस के चलते चल रहे 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान चेसबेस इंडिया द्वारा चल रही शतरंज ट्रेनिंग का आज 17वां दिन था और जिसका विषय था - द रोल ऑफ क्लासिक मतलब पुराने खेलो से सीखना तो आज हमने सदियों पहले खेले गए मुक़ाबले का अध्ययन किया । पढे यह लेख और अगर आप नें आज का लाइव विडियो नहीं देखा तो चेसबेस टेकटिक्स भी हल करे । 

लॉकडाऊन ट्रेनिंग :16वां दिन : आक्रमण के लिए एक्स्चेंज

09/04/2020 -

शतरंज में कई बार आपके सामने दो रास्ते होते है एक सामने वाले के जबाबी आक्रमण का जबाब बचाव करके दिया जाये या फिर कोई ऐसा मौका खोजा जाये जब आप बोर्ड पर मोहरो की ऐसी अदला बदली करे जो आपको सीधे खेल में सक्रिय करते हुए आक्रमण करने का मौका दे दे । आज कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन का 16 वां दिन था चेसबेस इंडिया ट्रेनिंग का भी आज 16वां पड़ाव था और एक बार फिर आप सबके सहयोग से हमने इसे सफलता पूर्वक पूरा कर लिया । आज की ट्रेनिंग में हमने विश्वनाथन आनंद की पीटर लेको पर और रुसलान पोनोमरियोव की मेगनस कार्लसन पर शानदार जीत से हमने काफी कुछ सीखा । पढे यह लेख 

लॉकडाउन ट्रेनिंग :15वां दिन :आर्ट ऑफ एक्स्चेंज !

08/04/2020 -

कहते है की शतरंज में जिस किसी को भी मोहोरो को एक्स्चेंज करना आता हो मतलब अदला बदली करते हुए इस बात की समझ हो की किस मोहरे को बोर्ड पर रखना है और किसको खेल से बाहर करना है, वह ही शतरंज का अच्छा खिलाड़ी बन सकता है । कई बार अच्छे मोहरो को खेल से बाहर करके खिलाड़ी मैच हार भी जाते है तो कई खिलाड़ी इसी कला का सही उपयोग करके हारे मैच ड्रॉ भी कर लेते है और कभी कभी जीत भी जाते है । तो " द आर्ट ऑफ एक्स्चेंज " यह था हमारी लगातार 15 वे दिन की शतरंज ट्रेनिंग का विषय को कल 16वे दिन भाई जारी रहेगा । कोरोना वायरस के चलते देश बंद है और ऐसे में चेसबेस इंडिया नें आपको लगातार 21 दिन हिन्दी भाषा और अँग्रेजी भाषा में शतरंज को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा था और उसे ही हम पूरा कर रहे है । पढे यह लेख 

Contact Us