हरिकृष्णा का चेसएबल मास्टर्स का सफर खत्म
23/06/2020 -चेसएबल मास्टर्स शतरंज मे भारत के पेंटाला हरिकृष्णा का सफर खत्म हो गया है वह प्ले ऑफ मुकाबलों मे नहीं पहुँच सके और ग्रुप में अंतिम स्थान पर रहे । ग्रुप के दूसरे चरण के मुक़ाबले में जब खेल शुरू हुआ तो पहले से ही यह साफ था की हरिकृष्णा को किसी भी हाल में तीन जीत दर्ज करनी होगी या करीब 3.5 अंक बनाने होंगे तभी वह अपनी संभावना को बरकरार रख पाएंगे पर उनकी शुरुआत एक बार फिर अर्टेमिव के हाथो हार से हुई उसके बाद कार्लसन और डेनियल के खिलाफ उन्होने किसी तरह मुक़ाबले को ड्रॉ पर रोककर नाकामुरा के खिलाफ बिलकुल जीती स्थिति हासिल कर ली पर वह इसे जीत में नहीं बदल सके और मैच ड्रॉ रहा । अंतिम मुक़ाबले में वह अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक से हार गए और इस प्रकार 3 अंक बनाकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए । प्रतियोगिता में ग्रीसचुक पर उनकी जीत और कार्लसन से ड्रॉ उनके सबसे अच्छे मुक़ाबले रहे । पढे लेख