तृतीय फीडे स्पीड चेस ग्रा प्री - हम्पी और हारिका जीती
09/07/2020 -फीडे महिला स्पीड शतरंज के तीसरे चरण की तीसरी ग्रां प्री चैंपियनशिप का आरंभ कल रात 16 खिलाड़ियों के बीच प्ले ऑफ मुकाबलो के साथ हो गया और पहली बार भारत की तीनों शीर्ष महिला खिलाड़ी एक साथ इसमें खेलते नजर आई हालांकि भारत के लिहाज से यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा जब भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ी कोनेरु हम्पी को भारत की ही प्रतिभाशाली जूनियर खिलाड़ी आर वैशाली का सामना करना पड़ा और इस मुक़ाबले मे अनुभवी हम्पी नें जहां अंतिम 8 मे जगह बनाई तो वैशाली का सफर यही खत्म हो गया । वही दूसरी और भारत की नंबर 2 महिला खिलाड़ी हारिका द्रोणावल्ली नें अर्मेनिया की ताटेव अबरहमयन पर धमाकेदार जीत के साथ अंतिम 8 मे स्थान बनाया । पढे यह लेख