चैम्पियन शो डाउन 960 - कार्लसन -कास्पारोव ने खेला ड्रॉ
12/09/2020 -भारतीय समयानुसर कल रात 11.30 बजे से अमेरिका के सेंट लुईस चेस क्लब द्वारा आयोजित चैम्पियन शो डाउन 960 शतरंज के मुक़ाबले शुरू हो गए । पहले दिन 3 मुक़ाबले खेले गए और अब अगले दो दिन भी इसी तरह अगले 6 राउंड खेले जाएँगे । पहले दिन सबकी नजर थी उस मुक़ाबले पर जो था विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और पूर्व विश्व चैम्पियन गैरी कास्पारोव के बीच । दोनों के बीच 16 साल के बाद यह मुक़ाबला खेला गया और अच्छी स्थिति के बाद भी कार्लसन इसमें जीत हासिल नहीं कर पाये और बाजी अनिर्णीत रही । पहले दिन के बाद कार्लसन और दोमेंगेज 2.5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त ओर चल रहे है । रात 11.30 बजे से रात 2 बजे तक हिन्दी चेसबेस इंडिया पर इन खेलो का सीधा विश्लेषण किया गया ।