NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

समय रैना नें जीता सीओबी 5 शतरंज का खिताब

17/08/2021 -

पिछले साल जब से कोरोना नें भारत मे जगह बनाई और लगभग लोगो की ज़िंदगी के साथ साथ सभी खेल गतिविधियां ठप्प हो गयी , ऐसे मे हास्य कलाकार समय रैना नें शतरंज खेल मे रुचि दिखाना शुरू किया । चेसबेस सीईओ सागर शाह से उन्होने लाइव शतरंज सीखना शुरू किया और धीरे धीरे एक नया वर्ग खेल से जुडने लगा , उसके बाद ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड में भारत की जीत नें लाखो लोगो को एक साथ इस खेल को देखने के लिए प्रेरित किया । खैर इस दौरान शुरू हुई सीओबी अर्थात कोमेडियन ऑन बोर्ड प्रतियोगिता शुरू हुई और यह एक सिलसिला बन गया एक दिन पहले सम्पन्न हुई सीओबी  5 ऑल इन शतरंज चैंपियनशिप का खिताब समय रैना नें एक बेहद ही रोमांचक मुक़ाबले मे जीत दर्ज करते हुए जीत लिया । समय नें यह लगातार दूसरा सीओबी खिताब अपने नाम किया । देश भर के 32 हास्य और अन्य कलाकारो को इस टूर्नामेंट मे आमंत्रित किया गया था । पढे यह लेख 

NEW LAUNCH

CHESSBASE '26 + MEGA DATABASE '26

The industry standard new combo is here to help you uplift your Chess!

ChessBase '26 + MEGA DATABASE '26 Shop Now

एसएल नारायनन बने रीगा यूनिवर्सिटी शतरंज उपविजेता

15/08/2021 -

रीगा टेक्निकल यूनिवर्सिटी शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जर्मनी के ग्रांड मास्टर और टॉप सीड अलेक्ज़ेंडर डोनचेंकों नें अपने नाम कर लिया है जबकि भारत के ग्रांड मास्टर एसएल नारायनन नें उपविजेता का स्थान हासिल किया है । सुनील नारायनन नें पूरे टूर्नामेंट मे शानदार खेल दिखाया और पाँच जीत और चार ड्रॉ के साथ अविजित रहते हुए 7 अंक अर्जित किए ।  अंतिम दो राउंड मे जीत के कारण ग्रांड मास्टर मुरली कार्तिकेयन भी 7 अंक बनाने मे सफल रहे पर टाईब्रेक में उन्हे पांचवा स्थान हासिल हुआ । अर्जुन कल्याण 6.5 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर आठवे स्थान पर रहे , 27 देशो के 176 खिलाड़ियों के बीच यह मुक़ाबला 9 राउंड स्विस सिस्टम के आधार पर खेला गया । पढे यह लेख 

रीगा यूनिवर्सिटी ओपन : एसएल नारायनन नें बनाई बढ़त

13/08/2021 -

रीगा टेक्निकल यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल ओपन शतरंज चैंपियनशिप के सातवे राउंड में शानदार जीत के साथ भारत के ग्रांड मास्टर एसएल नारायनन ने 6 अंको के साथ सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली है । सुनील ने सातवे राउंड में सर्बिया के ग्रांड मास्टर लूका को एंडगेम मे अपनी मजबूत स्थिति के कारण हार मानने पर विवश कर दिया । नारायनन के अलावा मेजबान लातविया के इगोर कोवालेंकों नें भारत के डी गुकेश को पराजित करते हुए 6 अंक बना लिए है ।  अब अगले राउंड में नारायनन से कोवालेंकों का मुकाबला  होना तय है । निहाल सरीन और प्रग्गानंधा के लिए पिछले कुछ राउंड अच्छे नहीं रहे है और एक बार फिर छठे राउंड में दोनों को निचले वरीय खिलाड़ियों से मुक़ाबले ड्रॉ खेले । पढे यह लेख 

रीगा यूनिवर्सिटी ओपन : निहाल पहुंचे 2660 के पार

11/08/2021 -

भारत के 17 वर्षीय ग्रांड मास्टर निहाल सरीन नें रीगा टेक्निकल यूनिवर्सिटी ओपन शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दिन दोनों मुक़ाबले जीत लिए और इस जीत के साथ निहाल की लाइव रेटिंग 2660 अंको के पार पहुँच गयी है और विश्व रैंकिंग में 13 स्थानो के सुधार के साथ वह 75वे स्थान पर पहुँच गए है । निहाल नें तीसरे राउंड में हमवतन हर्षित राजा को पराजित किया और अब चौंथे राउंड में उनका सामना अर्जुन एरिगासी से होने जा रहा है । भारत से निहाल, अर्जुन, एसएल नारायनन और अभिमन्यु पौराणिक भी सयुंक्त बढ़त पर चल रहे 9 खिलाड़ियों में शामिल है । तीन राउंड के बाद अरविंद चितांबरम , प्रग्गानंधा और गुकेश 2.5 अंक बनाकर खेल रहे है । पढे यह लेख 

रीगा यूनिवर्सिटी ओपन - निहाल को मिली दूसरी वरीयता

10/08/2021 -

भारत के नंबर 5 शतरंज खिलाड़ी 17 वर्षीय ग्रांड मास्टर निहाल सरीन  को रीगा टेक्निकल यूनिवर्सिटी शतरंज टूर्नामेंट मे दूसरी वरीयता दी गयी है । 2655 रेटिंग वाले निहाल पहली बार इस रेटिंग के साथ किसी टूर्नामेंट मे भाग ले रहे है । 27 देशो के 176 खिलाड़ियों के बीच लातविया के रीगा मे कल से इस टूर्नामेंट का आगाज हुआ है प्रतियोगिता मे भारत से निहाल समेत कुल 27 भारतीय खिलाड़ी भाग ले रहे है । कल खेले गए पहले राउंड मे निहाल नें एक आसान जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है तो पहले ही दिन चौंथे वरीय एसपी सेथुरमन को उलटफेर का शिकार होना पड़ा है । पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों मे अरविंद चितांबरम ,एसएल नारायनन और अभिमन्यु पौराणिक जीत के साथ शुरुआत करने मे सफल रहे तो प्रग्गानंधा , मुरली कार्तिकेयन और गुकेश को ड्रॉ खेलने पर मजबूर होना पड़ा । पढे यह लेख 

वेसली सो बने चेसेबल मास्टर्स शतरंज के विजेता

09/08/2021 -

यूएसए के ग्रांड मास्टर वेसली सो को विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन की गैर मौजूदगी मे खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था और उन्होने इस आकलन को सही साबित करते हुए चैम्पियन चैस टूर के आठवे पड़ाव चेसेबल मास्टर्स का खिताब अपने नाम कर लिया , फाइनल मुक़ाबले को लगभग एकतरफा बनाते हुए पहले दिन जहां उन्होने वियतनाम के ले कुयांग लिम को 2.5-0.5 से पीछे छोड़ा तो दूसरे दिन 2-2 से बराबरी रखते हुए जीत हासिल कर ली । वेसली सो की इस जीत से एक टूर्नामेंट के बाकी रहते हुए भी टूर फाइनल मे कार्लसन और उनका मुक़ाबला लगभग तय माना जा रहा है । तीसरे स्थान के लिए हुए मुक़ाबले मे रूस के आर्टेमिव ब्लादिस्लाव नें पिछले फाइनल मे अरोनियन से मिली हार का हिसाब बराबर करते हुए जीत हासिल की । पढे यह लेख 

चेसेबल मास्टर्स - वेसली सो एक और खिताब की ओर

08/08/2021 -

फीडे विश्व कप मे नदारद रहे यूएसए के वेसली सो नें चैम्पियन चैस टूर के आठवे पड़ाव चेसेबल मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट से एक बार फिर वापसी की है और शानदार खेल दिखाते हुए अपने तीसरे टूर खिताब की और बढ़ रहे है । वेसली नें फाइनल के पहले दिन पूरे टूर्नामेंट मे बेहद शानदार खेल दिखाने वाले वियतनाम के ले कुयांग लिम को 2.5-0.5 के स्कोर से मजह तीन मैच मे पराजित करते हुए बढ़त हासिल कर ली और अब उन्हे दूसरे दिन सिर्फ 2 अंको की जरूरत होगी और वह कार्लसन को पीछे छोड़ते हुए तीसरी बार खिताब हासिल कर लेंगे । वही तीसरे स्थान के लिए चल रहे मुक़ाबले मे लेवोन अरोनियन और आर्टेमिव ब्लादिस्लाव के बीच बाजी ड्रॉ रही । पढे यह लेख  

पोलैंड के यान डूड़ा बने फीडे विश्व कप 2021 के विजेता

05/08/2021 -

एक माह से चल रहा फीडे शतरंज विश्व कप या यूं कहे शतरंज का महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया । पोलैंड के 23 वर्षीय युवा ग्रांड मास्टर यान डूड़ा नें अपने खेल जीवन का सबसे बड़ा पड़ाव हासिल करते हुए विश्व कप अपने नाम कर लिया । डूड़ा ने अपने फाइनल के प्रतिद्वंदी रूस के सेरगी कार्याकिन को दूसरे क्लासिकल मुक़ाबले मे सफ़ेद मोहरो से पराजित करते हुए खिताब हासिल किया । कार्याकिन दूसरे तो विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन तीसरे स्थान पर रहे । फीडे के द्वारा कोरोना के साये मे इस तरह सफलतापूर्वक आयोजन से खेल को पुनः एक नयी ऊर्जा मिली है । पढे यह लेख और देखे विडियो 

विश्व कप फिर बना कार्लसन का ख्वाब ,डूड़ा ने दी मात

03/08/2021 -

विश्व शतरंज चैम्पियन मेगनस कार्लसन का विश्व कप जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया है,आज खेले गए सेमी फाइनल के टाईब्रेक मुकाबले में पोलैंड के यान डूड़ा नें उन्हे मात देते हुए फाइनल में स्थान बना लिया है । दो टाईब्रेक मुक़ाबले में पहला मुक़ाबला ड्रॉ रहा जबकि दूसरे मुक़ाबले में सफ़ेद मोहरो से खेल रहे कार्लसन एंडगेम में लगातार गलतियों के चलते मैच हार गए । इस जीत से ना सिर्फ यान  डूड़ा के पास अपना पहला विश्व कप जीतने का मौका है बल्कि उन्होने 2022 के फीडे कैंडीडेट के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है । कार्लसन को अब तीसरे स्थान के लिए रूस के फेडोसीव से मुक़ाबला खेलना होगा । वैसे आपको बता दे की शतरंज में विश्व चैंपियनशिप ही विश्व विजेता तय करती है जबकि विश्व कप तीसरा सबसे बड़ा खिताब है । पढे यह लेख 

शतरंज ओलंपियाड 2021 : विश्वनाथन आनंद करेंगे भारतीय टीम का नेत्तृत्व

01/08/2021 -

कोविड के चलते जब सभी खेलो के ना होने से निराशा का माहौल था तब सितंबर 2020 में भारतीय शतरंज टीम नें पूरे देश को गौरान्वित करते हुए फीडे शतरंज ओलम्पियाड का सयुंक्त स्वर्ण पदक रूस के साथ जीता था और देश के राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री से लेकर हर किसी से इसे सराहा था । भारतीय टीम एक बार फिर शतरंज ओलंपियाड 2021 में स्वर्ण पदक की दावेदारी पेश करने जा रही है । इस बार टीम की कमान पाँच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद के हाथो में होगी जो बेहद ही शानदार लय में नजर आ रहे है । भारतीय टीम इस बार औसत रेटिंग के अनुसार और मजबूत नजर आ रही है । टीम में पिछली बार की तरह ही छह खिलाड़ियों को हर मैच में खेलने का मौका मिलेगा । वैसे तो शतरंज ओलंपियाड के बेस डिविसन के मुक़ाबले 13 अगस्त से  शुरू हो जाएँगे पर भारत मुख्य चरण में 8 सितंबर से खेलेगा और एक बार फिर भारत के सामने चीन , रूस , यूएसए और अर्मेनिया जैसी टीमों की चुनौती रहेगी । पढे यह लेख 

विदित हुए विश्व कप से बाहर ,सपना टूटा हौसला नहीं

30/07/2021 -

भारत के विदित गुजराती फीडे विश्व कप से बाहर हो गए है ,पोलैंड के जान डूड़ा के खिलाफ एक बेहद ही आक्रामक ,रोमांचक और फिर ड्रॉ होते एंडगेम में विदित की हाथी की एक चाल नें सेमी फाइनल जाने का मौका छीन लिया ।यह हार विदित और उनके लाखो चाहने वालों के लिए एक सपना टूटने जैसी थी वहीं कैंडीडेट में सीधे चयनित होने का मौका भी हाथ से निकल गया, लेकिन इन सब के दौरान विदित एक बेहतर खिलाड़ी बनकर सामने उभरे , वह फीडे ग्रां प्री में चयनित तो हुए ही साथ ही विश्व कप के अंतिम 8 में जगह बनाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए । विदित नें बाहर होने के बाद कहा " यह एक रोमांचक यात्रा थी जब तक यह जारी थी , मैंने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और अब आगे की और देख रहा हूँ । " विदित से जीतने वाले जान डूड़ा अब विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन से सेमी फाइनल में टक्कर लेंगे । पढे यह लेख 

विश्व कप QF - विदित और डूड़ा की पहली बाजी अनिर्णीत

29/07/2021 -

फीडे विश्व कप शतरंज मे भारत के विदित गुजराती पहले  ही क्वाटर फाइनल पहुँच कर इतिहास बना चुके है और अब उनकी नजरे सेमी फाइनल पर है । कल रात खेले गए विश्व कप क्वाटर फाइनल मुक़ाबले के पहले दिन सफ़ेद मोहरो से पोलैंड के जान डूड़ा के खिलाफ खेली उनकी बाजी बराबरी पर खत्म हुई और ऐसे मे अब दूसरे दिन विदित को काले मोहोरो से मुक़ाबला खेलना होगा । पहले दिन सबसे ज्यादा रोमांच विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन के मैच मे देखने को मिला जहां पर उन्होने एक बेहद ही रोचक अंदाज मे फ्रांस के एटीने बकरोट को पराजित किया । वही सभी को चौंकाते हुए यूएसए के सैम शंकलंद ने  मेजबान रूस की सबसे बड़ी उम्मीद सेरगी कार्याकिन को शानदार एंडगेम में हरा दिया । ईरान के अमीन तबातबाई और रूस के फेडोसीव के बीच पहला मुक़ाबला अनिर्णीत रहा । आज देखना होगा की कौन सीधे सेमी फाइनल प्रवेश करता है और कौन टाईब्रेक खेलने पर विवश होता है । पढे यह लेख 

फीडे विश्व कप - QF - विदित से होगा डूड़ा का मुक़ाबला

28/07/2021 -

फीडे विश्व कप शतरंज में कल रात अंतिम आठ खिलाड़ियों के नाम तय हो गए । पांचवें दौर के टाईब्रेक मुक़ाबले बेहद ही कड़े और रोमांचक रहे खासतौर पर रूस के 19 वर्षीय आन्द्रे एसीपेंकों नें विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन के खिलाफ बेहद शानदार खेल दिखाते हुए ब्लिट्ज़ टाईब्रेक तक मुक़ाबले को खींच दिया , रैपिड टाईब्रेक में उनकी जीत नें दिखाया की वह रूस का अगला बड़ा नाम है , खैर कार्लसन अंततः 5-3 के अंतर से जीतकर क्वाटर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे । वही भारत के विदित गुजराती के सामने अब पोलैंड के जान डूड़ा का खेलना तय हो गया , डुड़ा नें टाईब्रेक में रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक को 1.5-0.5 से पराजित किया । ईरान के अमीन तबातबाई ,फ्रांस के एटीने बकरोट , रूस के सेरगी कार्याकिन ,रूस के ब्लादिमीर फेडोसीव भी अंतिम 8 में पहुँच गए है । पढे यह लेख 

विदित नें रचा इतिहास : विश्व कप के अंतिम 8 में पहुंचे

26/07/2021 -

फीडे विश्व कप शतरंज मे भारत के विदित गुजराती नें भारत को गर्व का मौका देते हुए क्वाटर फाइनल में स्थान बना लिया है । अंतिम 8 में पहुँचने के संघर्ष में विदित नें बेहद ही शानदार खेल दिखाते हुए काले मोहरो से अजरबैजान के वासिफ़ दुरारबायली को लगभग एकतरफा मुक़ाबले में पराजित कर 1.5-0.5 से पाँचवाँ राउंड अपने नाम कर लिया । 2005 के बाद से नए स्वरूप में शुरू हुए विश्व कप मे वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है । इस जीत के साथ ही विदित लाइव विश्व रैंकिंग में बुल्गारिया के पूर्व विश्व चैम्पियन वेसेलीन टोपालोव को पीछे छोड़ते हुए 20 वे स्थान पर पहुँच गए है । विदित के अलावा यूएसए के शंकलंद रूस के पीटर स्वीडलर को हराकर क्वाटर फाइनल पहुँचने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे जबकि विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन समेत 12 खिलाड़ी कल बचे हुए 6 स्थानो के लिए टाईब्रेक खेलेंगे । पढे यह लेख 

फीडे विश्व कप R 5.1 : विदित नें बचाई मुश्किल बाजी

25/07/2021 -

शतरंज मे या किसी भी खेल मे जब आप अच्छा खेल रहे और बाजी भी आपके पक्ष मे जा रही हो तो जीत दर्ज करना एक अच्छे खिलाड़ी की निशानी मानी जाती है पर जब हार रहे और स्थितियाँ आपके नियंत्रण मे ना हो ऐसे मे किसी मैच का बचा लेना चैम्पियन खिलाड़ियों की निशानी मानी जाती है । फीडे विश्व कप मे भारत की आखिरी उम्मीद ग्रांड मास्टर विदित गुजराती का आज हमें एक और रूप देखने को मिला जब वह एक समय अजरबैजान के वासिफ़ दुराबायली के खिलाफ लगभग हारी हुई बाजी बचाने मे सफल रहे । अब विदित के पास काले मोहरो से कल जीत हासिल करने की चुनौती होगी । पढे यह लेख और देखे विडियो विश्लेषण 

Contact Us