NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

टाटा स्टील इंडिया रैपिड डे-2 : विश्वनाथन आनंद की बढ़त बरक़रार

by Devansh Singh - 09/01/2026

कोलकाता के धोनो धन्यो ऑडिटोरियम में चल रहे टाटा स्टील चेस इंडिया रैपिड का दूसरा दिन भारतीय प्रशंसकों के लिए मिला-जुला लेकिन बेहद रोमांचक रहा। दूसरे दिन की शुरुआत थोड़ी झटके भरी रही। राउंड 4 में विश्वनाथन आनंद का सामना भारत के ही अर्जुन एरिगैसी से था। आनंद सफेद मोहरों से खेल रहे थे और सब कुछ नियंत्रण में लग रहा था, लेकिन अचानक एक हाथी की बड़ी गलती ने बाजी पलट दी और आनंद को हार का सामना करना पड़ा। आनंद ने अगले दो राउंड में ज़ोरदार वापसी की, उन्होंने राउंड 5 में अमेरिका के हांस नीमन को और राउंड 6 में रूस के वलोडार मुर्जिन को हराकर फिर से शीर्ष स्थान प्राप्त किया। दूसरी तरफ, निहाल सरीन ने तो आज कमाल ही कर दिया, उन्होंने आज अपने तीनों मुकाबले जीते, और दूसरे दिन क्लीन स्वीप कर दिया। निहाल ने हांस नीमन, वलोडार मुर्जिन और विदित गुजराथी को मात दी। इस ‘हैट्रिक’ के साथ निहाल भी अब आनंद के साथ 4.5 अंकों पर संयुक्त बढ़त बना चुके हैं। आज होने वाले दिन के पहले और प्रतियोगिता के सातवे मुकाबले में आनंद, विदित से खेलते नज़र आएँगे तो वही निहाल का मुकाबला दूसरे स्थान पर चल रहे वेस्ली सो से होगा। आज होने वाले मुकाबले भी दिन में 3 बजे से शुरू होंगे। पढ़े देवांश सिंह की यह रिपोर्ट, फोटो: IA NI Vivek Sohani, Lennart Ootes



रैपिड का अंतिम दिन, कल से शुरू होंगे ब्लिट्ज मुकाबले

आज टाटा स्टील चेस इंडिया रैपिड प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंतिम तीन बाजियां खेली जाएंगी, भारत के ही विश्वनाथन आनंद और निहाल सरीन ने संयुक्त बढ़त बनायीं हुई है , तो वही दूसरे स्थान पर अमेरिका के वेस्ली सो चल रहे है।

महिला वर्ग में रूस की कतेरीना लैग्नो ने दूसरे दिन अपनी स्थिति को बेहद मजबूत कर लिया। लैग्नो, जो इस टूर्नामेंट की एकमात्र अपराजित खिलाड़ी बनी हुई हैं उन्होंने 4.5 अंकों के साथ एकल बढ़त बना ली है । उन्होंने दूसरे दिन अलेक्जेंड्रा गोरियाचकिना और त्सोलाकिदू स्ताव्रूला को पराजित किया। भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए दूसरा दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। वंतिका अग्रवाल, जो पहले दिन शानदार प्रदर्शन कर रही थीं, को दूसरे दिन उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने रक्षिता रवि को हराकर दिन की अच्छी शुरुआत की, लेकिन बाद में कैरिसा यिप से हार गईं । रक्षिता रवि ने हालांकि जॉर्जिया की नाना दज़ग्निडेज़ को हराकर एक बड़ा धमाका किया, लेकिन वह इस लय को बरकरार नहीं रख सकीं।

अर्जुन ने आनंद की एक भारी चूक का फायदा उठाया और बाजी अपने नाम की, हालाँकि आनंद इस मुकाबले को लगभग जीत ही चुके थे पर अर्जुन ने अंत तक हार नहीं मानी और आनंद ने अंतिम भूल कर ही दी।

आनंद ने वापसी करते हुए हांस को काले मोहरो से मात दी

निहाल ने हांस को हराया

निहाल शानदार फॉर्म में नज़र आये और उन्होंने सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए विदित को भी मात दी

रमेशबाबू प्रज्ञानन्दा ने सफ़ेद मोहरो ने विश्व रैपिड चैंपियन रह चुके वोलोडोर मुरजिन को हराया

ऑर्बिटर टीम

राउंड 6 में एक ऐसी घटना हुई जिसने सबको चर्चा करने पर मजबूर कर दिया। आर प्रज्ञानन्दा और वेस्ले सो की बाजी आखिरी सेकंडों में थी। प्रज्ञानन्दा का प्यादा वजीर बनने वाला था, लेकिन प्रज्ञानन्दा ने समय खत्म होने से ठीक एक सेकंड पहले घड़ी रोक दी और कारण था की वह वज़ीर नहीं ढूंढ पाए थे। देखे चैस बेस इंडिया का यह वीडियो

विवेक सोहानी द्वारा खींची गयी कुछ शानदार तस्वीरें यहाँ देखे तस्वीरें

पुरुष वर्ग के दुसरे दिन के मुकाबले

महिला वर्ग दूसरे दिन के मुकाबले

दूसरे दिन के नतीज़े

Round 4 on 2026/01/08 at 15:00 hrs

Bo.

FED

Rtg

White

Result

Black

FED

Rtg

1

USA

2705

GM

So, Wesley

½ - ½

GM

Vidit, Santosh Gujrathi

IND

2632

2

IND

2662

GM

Praggnanandhaa, R

1 - 0

GM

Murzin, Volodar

FID

2603

3

IND

2660

GM

Nihal, Sarin

1 - 0

GM

Niemann, Hans Moke

USA

2636

4

IND

2721

GM

Anand, Viswanathan

0 - 1

GM

Erigaisi, Arjun

IND

2746

5

CHN

2746

GM

Wei, Yi

1 - 0

GM

Aravindh, Chithambaram Vr.

IND

2603

Round 5 on 2026/01/08 at 16:15 hrs

Bo.

FED

Rtg

White

Result

Black

FED

Rtg

1

IND

2603

GM

Aravindh, Chithambaram Vr.

0 - 1

GM

So, Wesley

USA

2705

2

IND

2746

GM

Erigaisi, Arjun

1 - 0

GM

Wei, Yi

CHN

2746

3

USA

2636

GM

Niemann, Hans Moke

0 - 1

GM

Anand, Viswanathan

IND

2721

4

FID

2603

GM

Murzin, Volodar

0 - 1

GM

Nihal, Sarin

IND

2660

5

IND

2632

GM

Vidit, Santosh Gujrathi

½ - ½

GM

Praggnanandhaa, R

IND

2662

Round 6 on 2026/01/08 at 17:30 hrs

Bo.

FED

Rtg

White

Result

Black

FED

Rtg

1

USA

2705

GM

So, Wesley

½ - ½

GM

Praggnanandhaa, R

IND

2662

2

IND

2660

GM

Nihal, Sarin

1 - 0

GM

Vidit, Santosh Gujrathi

IND

2632

3

IND

2721

GM

Anand, Viswanathan

1 - 0

GM

Murzin, Volodar

FID

2603

4

CHN

2746

GM

Wei, Yi

0 - 1

GM

Niemann, Hans Moke

USA

2636

5

IND

2603

GM

Aravindh, Chithambaram Vr.

½ - ½

GM

Erigaisi, Arjun

IND

2746

Details

6 राउंड के बाद की स्थिति

सातवे राउंड के मुकाबले

Bo.

FED

Rtg

White

Result

Black

FED

Rtg

1

IND

2746

GM

Erigaisi, Arjun

GM

So, Wesley

USA

2705

2

USA

2636

GM

Niemann, Hans Moke

GM

Aravindh, Chithambaram Vr.

IND

2603

3

FID

2603

GM

Murzin, Volodar

GM

Wei, Yi

CHN

2746

4

IND

2632

GM

Vidit, Santosh Gujrathi

GM

Anand, Viswanathan

IND

2721

5

IND

2662

GM

Praggnanandhaa, R

GM

Nihal, Sarin

IND

2660

महिला वर्ग के दूसरे दिन के परिणाम

Round 4 on 2026/01/08 at 15:00 hrs

Bo.

FED

Rtg

 

White

Result

Black

 

FED

Rtg

1

FID

2512

GM

Goryachkina, Aleksandra

0 - 1

GM

Lagno, Kateryna

RUS

2421

2

IND

2416

GM

Dronavalli, Harika

½ - ½

GM

Vaishali, Rameshbabu

IND

2392

3

GRE

2347

IM

Tsolakidou, Stavroula

1 - 0

IM

Vantika, Agrawal

IND

2325

4

IND

2148

WGM

Rakshitta, Ravi

1 - 0

GM

Dzagnidze, Nana

GEO

2393

5

USA

2347

IM

Yip, Carissa

½ - ½

GM

Divya, Deshmukh

IND

2422

Round 5 on 2026/01/08 at 16:15 hrs

Bo.

FED

Rtg

 

White

Result

Black

 

FED

Rtg

1

IND

2422

GM

Divya, Deshmukh

0 - 1

GM

Goryachkina, Aleksandra

FID

2512

2

GEO

2393

GM

Dzagnidze, Nana

1 - 0

IM

Yip, Carissa

USA

2347

3

IND

2325

IM

Vantika, Agrawal

1 - 0

WGM

Rakshitta, Ravi

IND

2148

4

IND

2392

GM

Vaishali, Rameshbabu

½ - ½

IM

Tsolakidou, Stavroula

GRE

2347

5

RUS

2421

GM

Lagno, Kateryna

½ - ½

GM

Dronavalli, Harika

IND

2416

Round 6 on 2026/01/08 at 17:30 hrs

Bo.

FED

Rtg

 

White

Result

Black

 

FED

Rtg

1

FID

2512

GM

Goryachkina, Aleksandra

½ - ½

GM

Dronavalli, Harika

IND

2416

2

GRE

2347

IM

Tsolakidou, Stavroula

0 - 1

GM

Lagno, Kateryna

RUS

2421

3

IND

2148

WGM

Rakshitta, Ravi

0 - 1

GM

Vaishali, Rameshbabu

IND

2392

4

USA

2347

IM

Yip, Carissa

1 - 0

IM

Vantika, Agrawal

IND

2325

5

IND

2422

GM

Divya, Deshmukh

½ - ½

GM

Dzagnidze, Nana

GEO

2393

Details

6 राउंड के बाद की स्थिति

सातवे राउंड के मुकाबले

Bo.

FED

Rtg

 

White

Result

Black

 

FED

Rtg

1

GEO

2393

GM

Dzagnidze, Nana

GM

Goryachkina, Aleksandra

FID

2512

2

IND

2325

IM

Vantika, Agrawal

GM

Divya, Deshmukh

IND

2422

3

IND

2392

GM

Vaishali, Rameshbabu

IM

Yip, Carissa

USA

2347

4

RUS

2421

GM

Lagno, Kateryna

WGM

Rakshitta, Ravi

IND

2148

5

IND

2416

GM

Dronavalli, Harika

IM

Tsolakidou, Stavroula

GRE

2347

Details

नीचे देखे कुछ महत्वपूर्ण लिंक

पुरुष वर्ग के सभी राउंड की पैरिंग यहाँ देखे, महिला वर्ग के सभी राउंड की पैरिंग यहाँ देखे, प्रतियोगिता की तस्वीरें यहाँ देखे, टूर्नामेंट वेन्यू

हिंदी खबरों के लिए, हिंदी चैसबेस यूट्यूब, हिंदी चैसबेस इंस्टाग्राम, हिंदी चैसबेस फेसबुक




Contact Us