Books, Boards, Clocks & More

At ChessBase India Shop

Visit now!

new books banner

टाटा स्टील मास्टर्स R10 : अनीश नें बनाई एकल बढ़त

by Niklesh Jain - 28/01/2021

टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट मे 10 राउंड के बाद मेजबान नीदरलैंड के अनीश गिरि नें अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को पीछे छोड़ते हुए  एकल बढ़त कायम कर ली है । उन्होने लगातार दूसरे राउंड मे शानदार जीत हासिल की और दसवें राउंड मे उन्होने पोलैंड के राडोस्लाव वोइटसजेक को पराजित करते हुए प्रतियोगिता के बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव पर खिताब जीतने की दिशा मे महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिये है । रूस के आन्द्रे एसीपेंकों , अमेरिका के फबियानों करूआना और फीडे के अलीरेजा फिरौजा सयुंक्त दूसरे स्थान पर है और खिताब की दौड़ मे बने हुए है । कार्लसन पर अभी भी सबकी नजरे है की क्या वह अंतिम राउंड मे कमाल दिखाएंगे जबकि भारत के पेंटाला हरीकृष्णा नें हार के बाद लगातार दूसरा राउंड ड्रॉ खेला । राउंड 10 के मुक़ाबले का भी सीधा प्रसारण हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर किया गया । 



टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज – अनीश गिरि नें बनाई एकल बढ़त 

टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के दसवें राउंड मे पोलैंड के राडोस्लाव वोइटसजेक को पराजित करते हुए मेजबान देश के नंबर एक खिलाड़ी अनीश गिरि नें 7 अंक बनाते हुए एकल बढ़त कायम कर ली है । अनीश नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए लंदन सिस्टम ओपनिंग मे 49 चालों मे जीत हासिल की ।

एक और शानदार जीत नाम रही रूस के 18 वर्षीय युवा खिलाड़ी आन्द्रे एसीपेंकों की जिन्होने स्पेन के अंटोन डेविड को पराजित करते हुए 6.5 अंको के साथ अमेरिका के फबियानों करूआना और फीडे के अलीरेजा फिरौजा के साथ संयुक्त दूसरा स्थान हासिल कर लिया ।

वही लगातार हार का सामना कर रहे फ्रांस के मकसीम लागरेव नें जर्मनी के अलेक्ज़ेंडर डोनचेंकों को मात देकर जीत हासिल की ।

विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें विश्व नंबर 2 फबियानों करूआना से ड्रॉ खेला ।

भारत के पेंटाला हरिकृष्णा नें नॉर्वे के आर्यन तारी से अपना मुक़ाबला ड्रॉ खेला । राय लोपेज ओपनिंग मे 53 चालों तक प्रयास करने के बाद भी हरि केवल आधा अंक ही हासिल कर सके ।

अन्य मुकाबलों मे पोलैंड के जान डुड़ा नें नीदरलैंड के वान फॉरेस्ट से ,स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस नें फीडे के अलीरेजा फिरौजा से अंक बांटे । 

हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब सीधा विश्लेषण 

देखे सभी मुक़ाबले 





Contact Us